फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dengue sting: 13 positives found, including three teenagers and one child

डेंगू का डंक : 13 पॉजिटिव मिले, इनमें तीन किशोर और एक बच्चा शामिल

Sat, 12 Nov 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dengue sting: 13 positives found, including three teenagers and one child
बुखार पीड़ित लोगों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। डेंगू के लगातार मिल रहे मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को मिली जांच रिपोर्ट में कुल 13 डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इनमें तीन किशोर और दस साल का बच्चा भी शामिल है। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 266 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान चलाकर बुखार पीड़ितों के रक्त के सैंपल ले रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को मिली जांच रिपोर्ट में भिवानी रोड निवासी 25 वर्षीय महिला, नरवाना निवासी 24 वर्षीय युवक, गांव रत्ताखेडा निवासी 63 वर्षीय पुरुष, गांव बडौद निवासी 30 वर्षीय युवक, सफीदों निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, सफीदों निवासी 13 वर्षीय किशोरी, गांव डिडवाडा निवासी 13 वर्षीय किशोरी, सफीदों का दस वर्षीय बालक, 24 वर्षीय महिला, अर्बन एस्टेट निवासी 47 वर्षीय महिला, गांव गांगोली निवासी 40 वर्षीय महिला, जींद का 18 वर्षीय युवक और गांव रामराये निवासी 20 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अर्बन इस्टेट, शर्मा नगर, लोको कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, विजय नगर व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में डेंगू की रोकथाम के अभियान चलाया। स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बुखार से पीड़ित लोगों के खून के लिए गए खून के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। डेंगू, मलेरिया व कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मच्छरों बचाव के लिए बरतें सतर्कता
स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। मच्छरों से बचाव के लिए पूरे बाजू के कमीज पहनने, सोते समय मच्छरदानी लगाने, घर के दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाएं। बताया कि घर में किसी भी बर्तन में खुला पानी न रखें और पशु आदि के लिए पीने के लिए रखे बर्तनों को प्रतिदिन साफ करें।

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। मई से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें जागरूकता अभियान चला रही हैं। अक्तूबर के बाद डेंगू के मामले बढ़े हैं। लोगों को सावधानी रखनी होगी।-डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed