फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dengue speed increased after Diwali, 26 cases were found in two days

प्रशासन ने दिन में उठाया शहर से कूड़ा, अब तक केवल 200 टन ही उठा, 800 टन अब भी शहर में पड़ा

Fri, 28 Oct 2022 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dengue speed increased after Diwali, 26 cases were found in two days
जींद। सफाई कर्मियों की हड़ताल से हालात विकट होते जा रहे हैं। बुधवार को हड़ताली कर्मियों द्वारा प्रशासन द्वारा कूड़ा उठान में लगाए गए ट्रैक्टरों में पंक्चर करने से मामला गर्मा गया। नगर परिषद प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने 26 सफाई कर्मियों पर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि रात को उन्हें छोड़ दिया गया। इसके विरोध में वीरवार को सफाई कर्मियों ने हाथ में झाडू लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर परिषद ने वैकल्पिक व्यवस्था कर सफाई कराकर 200 टन कूड़ा उठान कराया लेकिन अभी भी शहर में 800 टन कूड़ा पड़ा है।
विज्ञापन

नगर परिषद के पास 203 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें से 99 नियमित हैं जबकि 104 ठेके पर हैं। इन सफाई कर्मचारियों का कार्य शहर में झाड़ू लगाकर सफाई करना है। यह सफाई कर्मचारी कूड़े को डंपिंग प्वाइंटों पर डालते हैं। इसके अलावा शहर में घर-घर कूड़ा उठान का कार्य ठेकेदार को दिया गया था। फिलहाल यह ठेका खत्म हो चुका है। ऐसे में अब घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य भी बंद है और शहर में झाड़ू लगाने का कार्य भी बंद है। सभी सफाई कर्मचारी 19 अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। ऐसे में शहर में लगभग एक हजार टन कूड़ा एकत्रित हो गया था। वीरवार को प्रशासन ने नरवाना रोड, रोहतक रोड, पटियाला चौक, हांसी रोड आदि स्थानों से कूड़ा उठाने का कार्य किया। इसमें जेसीबी की सहायता से कूड़ा ट्रॉलियों में भरकर डंपिंग साइट पर डाला गया। लेकिन नियमित सफाई अभी नहीं हो रही।
विज्ञापन

सफाई नहीं हो रही है। शहर में जगह-जगह कूड़ा बिखरा पड़ा है। रानी तालाब शहर की शोभा है, रानी तालाब के पास सड़क पर कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं। वही शहर में नालियों में कचरा भरने के कारण सीवरेज ओवरफ्लो हो रही हैं। इससे गंदा पानी सड़कों पर फैल चुका है। शहर में जगह-जगह सड़कों पर गंदा पानी सड़ांध मार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए, रात को हो गई रिहाई
शहर में सफाई कार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मचारियों को पत्थर मारने की कोशिश करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने 26 सफाई कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शुगर मिल निदेशक एवं डयूटी मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अक्तूबर को शहर में सफाई कार्य करवाने के लिए डीसी के आदेशानुसार कुंदन सिनेमा के पास सफाई करवाई जा रही थी। उसी समय कुछ महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्य में रुकावट की और उन्होंने खुद के कपड़े फाडने की कोशिश की। इसके अलावा वहां मौजूद पुलिस कर्मियों पर भी पत्थर मारने की कोशिश की। जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पूनम, मीना, रेखा, संतरा, मरिया, सुदेश, ऊषा, बेदो, कृष्णा, संतरो, संगीता कांता, सोहन लाल, सुमित कुमार, बृजपाल, सूरजमल, जसबीर, जितेंद्र, कर्मपाल, सुरेंद्र, विद्या देवी, धर्मबीर, सुदेश, केला देवी, कृष्णा, सावित्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रात को कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनको छोड़ दिया गया।
बॉक्स
सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को प्रशासन द्वारा कूड़ा उठाए जाने का कोई विरोध नहीं किया। सभी कर्मचारी रानी तालाब पर धरने पर बैठे रहे। दोपहर बाद कर्मचारियों ने झाड़ू को उलटी कर रानी तालाब से लेकर बतख चौक, पुरानी सब्जी मंडी, शिव चौक, मैन बाजार, तांगा चौक, पालिका बाजार में प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी कर्मचारी वापस धरना स्थल पर लौट आए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह धरना जारी रखेंगे।

बॉक्स
बॉक्स
शहर से कूड़ा उठान का कार्य करवाया जा रहा है। दिन-रात शहर से कूड़ा उठाया जाएगा। सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत जारी है। जल्द ही शहर से कूड़ा उठा दिया जाएगा।
--सुरेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed