फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dengue outbreak continues unabated in the district, toll reaches 82

Jind News: जिले में नहीं रुक रहे डेंगू का डंक, आंकड़ा 82 पहुंचा

Tue, 11 Nov 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 11 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak continues unabated in the district, toll reaches 82
11जेएनडी16: जागरूकता अ​भियान के दौरान बुखार से पीड़ित के रक्त के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी
जींद। जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को सफीदों में 10 वर्षीय बच्चा डेंगू का संक्रमित मिला है। इससे पहले सोमवार को भी तीन डेंगू के मामले सामने आए थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 82 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जागरूकता अभियानों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। गांवों व शहर के वार्डों में जहां पर भी जागरूकता अभियान के दौरान कोई बुखार से पीड़ित मिले तो उसके रक्त के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए ताकि समय रहते मरीज को पता लग सके।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुमन कोहली व डेंगू के नोडल डॉ. बिजेंद्र ढांडा ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूकता बढ़ाने के साथ मकानों के आसपास मच्छरों के प्रकोप को खत्म करवाने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आशा कार्यकर्ताओं को अलर्ट कर दिया है। घर-घर सर्वे किया जा रहा है ताकि लार्वा नष्ट किए जा सकें। विभाग ने फॉगिंग अभियान को तेज कर दिया है और प्रभावित इलाकों में विशेष टीमों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार
जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
मतली और उल्टी
थकान
त्वचा पर चकत्ते
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed