फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dengue: 127 cases so far in the district, 48 cases in the city

डेंगू : अब तक जिले में आए 127 मामले, शहर के 48 केस

Thu, 28 Nov 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dengue: 127 cases so far in the district, 48 cases in the city
28जेएनडी28: सर्वे के दौरान बीमार मिले लोगों के खून के सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी
डेंगू ओर मलेरिया बीमारी को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की मेहनत का असर हो रहा है। इसके लिए तीन तरह से सैंपलिंग कर डेंगू और मलेरिया को रोकने का काम कर रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि वर्ष 2023 के बजाय वर्ष 2024 में बहुत कम मामले स्वास्थ्य विभाग को मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को अबतक डेंगू के कुल 127 मामले मिल चुके हैं, जबकि मलेरिया के केवल चार ही मामले सामने आए हैं। 2023 में स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के 420 मामले मिले थे। जिले में सबसे ज्यादा वर्ष 2015 में 668 डेंगू के मामले सामने आए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान से साल दर साल डेंगू का प्रकोप कम होता चला गया है। विभाग की तरफ से सितंबर से लेकर नवंबर डेंगू के लिए पीक सीजन माना जाता है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मच्छरजनित रोगों के अलावा दूषित पानी से होने वाली डायरिया, हैजा व पीलिया जैसी बीमारियों से निजात पाने के लिए लगातार अभियान चलाए हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरिक्षक राममेहर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मच्छरजनित रोगों व दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी देने के अलावा मधुमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी की जांच करते हुए लोगों को समय पर इलाज लेने की सलाह दे रहे हैं। वीरवार को जींद शहर के अपराही मोहल्ला, जवाहर नगर, ओम नगर तथा अर्बन एस्टेट में डेंगू के दो मामले सामने आने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया के बचाव की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष
मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया
2015
45
668 0
2016
17
157 15
2017
27
135 0
2018
17
98 0
2019
03
47 0
2020
00
28 1
2021
00
622 1
2022
00
535 1
2023
00
420 5
2024
04
127 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed