{"_id":"64875dfb4ba806fd0b010396","slug":"demonstration-to-get-justice-for-wrestler-daughters-burnt-effigies-jind-news-c-199-1-sroh1009-1139-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पहलवान बेटियों को इंसाफ दिलाने के लिए किया प्रदर्शन, फूंके पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पहलवान बेटियों को इंसाफ दिलाने के लिए किया प्रदर्शन, फूंके पुतले
Mon, 12 Jun 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पहलवान बेटियों को इंसाफ देने की मांग को लेकर महिला समिति, खेत मजदूर यूनियन, सीटू व अन्य संगठनों ने सोमवार को हाउसिंग बोर्ड कालोनी से लेकर अटल पार्क तक प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण व हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के पुतले फूंके और दोनों को गिरफ्तार करने की मांग की।
महिला समिति की जिला सचिव नूतन प्रकाश, खेत मजदूर यूनियन के नेता प्रकाश चंद्र, सीटू नेता रमेश चंद्र ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार महिला पहलवानों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अपने नेताओं को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओं का दावा करने वाली भाजपा सरकार बेटियों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाए उनको बचाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी वह खुले में घूम रहा है। इसी प्रकार प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ भी यौन उत्पीड़न की धाराओं में एफआईआर दर्ज है। बावजूद इसके वह अभी तक मंत्री पद पर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि खेल में गोल्ड मेडल लाने वाली खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न की यह घटनाएं निंदनीय हैं। ऊपर से भाजपा सरकारों द्वारा अपने नेताओं को बचाने से दुनिया भर में और किरकिरी हो रही है। रक्षक भक्षक बन गए है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण व प्रदेश के मंत्री संदीप सिंह को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पीड़ितों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए। बाद में विभिन्न संगठनों के सदस्य प्रदर्शन करते हुए अटल पार्क के निकट पहुंचे और भाजपा सांसद बृजभूषण व हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के पुतले फूंककर रोष जताया। इस अवसर पर इंद्र सिंह, संदीप दालमवाला, महाबीर सिंह, रणधीर सिंह, रणबीर निर्जन मौजूद थे।