फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demonstration by alleging corruption in Amrit Yojana

अमृत योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Sat, 30 Jul 2022 09:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by alleging corruption in Amrit Yojana
अमृत योजना की जांच करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते जयति जयति हिंदू महान संगठन सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
जींद। जयति जयति हिंदू महान संगठन के सदस्यों ने रानी तालाब पर शनिवार को अमृत योजना में हुए भ्रष्टाचार और पैसों के घोटाले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि जींद शहर में बारिश के पानी की निकासी हेतु वर्ष 2018 में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था, जिसके तहत शहर की कई कालोनियों से पाइप लाइन बिछाना प्रस्तावित हुआ था। इस योजना का बजट लगभग 6.5 करोड़ था लेकिन समय सीमा और कोरोना काल की वजह से कार्य पूरा नहीं हो सका। अब इसका बजट बढ़ा कर करीब 25 करोड़ कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद इसे लगभग 32 करोड़ कर दिया गया। इस योजना पर पिछले लगभग चार वर्षों से शहर में अमरूत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य चला रहा है, जिसमे लगभग कार्य पूरा हो चुका है। पिछले दिनों रोहतक रोड, भिवानी रोड पर पाइप लाइन बिछाई गई थी लेकिन ज्यादातर जगह से सडक़ें धंस गई। जब धंसी हुई सड़क को खोदा गया तो उसमे कहीं सीवरेज के पाइप नहीं मिले तो कहीं मेन हॉल खुले मिले। यह बहुत बड़ा घोटाला है। लोगों के आवागमन के ज्यादातर रास्ते पिछले चार सालों से बंद पड़े हैं। किसी भी जगह पानी की निकासी के लिए डिस्पोजल सही ढंग से चालू नहीं है। पाइप लाइन बिछा दी गई है लेकिन उनके कनेक्शन चालू नहीं हुए है, जिसके कारण सडक़ों और गलियों में गंदा पानी भरा रहता है। पानी की निकासी स्टेडियम, मंदिर, स्कूल और सरकारी विभागों की दीवार तोड़ कर उनमें की जाती है जो कि सभी के लिए शर्मनाक है। अधिकारी और नेतागण अपनी नाकामी छुपा रहे है। काम के नाम पर सिर्फ लीपा-पोती की जा रही है। यदि सही तरीके से इसकी जांच की जाए तो यह बहुत बड़ा घोटाला है, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी और नेताओं की मिलीभगत मिलेगी। उन्होंने मांग कि इस योजना के तहत हुए घोटाले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में जल्द ही गृह मंत्री अनिल विज से मिला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विनय गोयल, नवदीप, अमरीक सिंह, हरदीप ग्रेवाल, गोल्डी, दीपक खरब, विजय शर्मा, अनिल मेहंदीरत्ता, विजय जांगड़ा, अंकुश, सोमबीर पांचाल, राजू सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed