फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demonstration against the murder of veterinarian in Kerala

Jind News: केरल में पशु चिकित्सक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 13 Mar 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the murder of veterinarian in Kerala
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने केरल में पशु चिकित्सक की पीट-पीटकर की गई हत्या के विरोध में विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पशु चिकित्सक के हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। एबीवीपी जिला संयोजक परमिंदर सैनी ने कहा कि वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। केरल के शैक्षणिक परिसर सीपीएम संरक्षित अपराधियों की हिंसक गतिविधियों का अड्डा बन गए हैं। केरल में सिद्धार्थन के साथ एसएफआई से जुड़े अपराधियों की ओर से जघन्य रैगिंग के परिणामस्वरूप आत्महत्या मामले ने एसएफआई तथा वामपंथी छात्र संगठनों से शैक्षणिक संस्थानों को खतरे को फिर उजागर कर दिया है। जेएस सिद्धार्थन की निर्मम हत्या को कड़ी सजा दी जाए। रोहतक विभाग संयोजक रोहन सैनी ने कहा कि सिद्धार्थन को न्याय दिया जाए। इस अवसर पर सुनील, नेहा, प्रीति, परमिंद्र, रिंकू, प्रतीक शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन







फोटो कैप्शन







12जेएनडी26: विश्वविद्यालय गेट पर एसएफआई का पुतला फूंकते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed