फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demanding resignation on every issue is a habit of the opposition: Krishna Bedi

हर मुद्दे पर इस्तीफा मांगना विपक्ष की आदत है : कृष्ण बेदी

Sat, 14 Feb 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demanding resignation on every issue is a habit of the opposition: Krishna Bedi
14जेएनडी11: प्रेस वार्ता के दौरान बातचीत करते हुए मंत्री कृष्ण बेदी। संवाद।
नरवाना। संसद में एपस्टीन प्रकरण पर विपक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने शनिवार को विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष की आदत है कि वह हर विषय पर इस्तीफे की मांग करता है।
विज्ञापन

वे चाहते हैं कि प्रतिदिन चुनाव हों और प्रतिदिन इस्तीफे हों लेकिन जब चुनाव हो जाते हैं तो वही लोग मैदान छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी बयानबाजी का कोई महत्व नहीं है और यह केवल राजनीतिक चर्चा तक सीमित रहती है। पंजाब की एक महिला विधायक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर लगाए गए आरोपों पर मंत्री ने कहा कि आरोप लगाना सरल है लेकिन सिद्ध करना आवश्यक होता है।
विज्ञापन

बिना प्रमाण के लगाए गए आरोप केवल राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाने से पूर्व ठोस साक्ष्य होना चाहिए। विपक्ष द्वारा सरकार पर दबाव में पेंशन बढ़ाने के आरोपों को भी मंत्री ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक नवंबर से पेंशन बढ़ाने का निर्णय लिया था और इसकी घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष को याद दिलाया कि वर्ष 1991 से 2008 तक आय सीमा मात्र दस हजार रुपये थी। बाद में विभिन्न सरकारों के दौरान इसे बढ़ाया गया। वर्ष 2009 से पहले इसे पचास हजार और 2014 से पहले दो लाख रुपये किया गया। वर्ष 2022-23 में सरकार ने आय सीमा बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दी। मंत्री ने कहा कि सरकार जनहित को ध्यान में रखकर निर्णय लेती है जबकि विपक्ष का कार्य केवल आरोप लगाना रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed