फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to shift the contract residential area by one kilometer

Jind News: ठेका रिहायशी क्षेत्र एक किलोमीटर स्थानांतरित करने की मांग

Tue, 24 Jun 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 24 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Demand to shift the contract residential area by one kilometer
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन एडीसी विवेक आर्य की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से सीवरेज, बिजली, गंदे पानी की निकासी, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा, शराब ठेका, गली-नाली सफाई से संबंधित मुद्दे सामने आए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास स्थित आनंद पर्वत कॉलोनी के निवासियों ने क्षेत्र में सीवरेज ब्लॉक होने की शिकायत करते हुए कहा कि इससे जलभराव, दुर्गंध और अस्वच्छता की स्थिति बनी हुई है। गांव करेला के निवासी रामचंद्र ने अपना बीपीएल राशन कार्ड दोबारा जारी कराने की मांग की। रामलीला ग्राउंड की निवासी सुषमा ने गली में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

गांव दिल्लूवाला से आए नरेश ने गंदे नाले की समय पर सफाई नहीं होने से हो रही परेशानी से अवगत कराया। वहीं गांव धनखेड़ी के ग्राम वासियों ने शराब के ठेके का घरों के समीप स्थित होने के कारण हो रही सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं को उजागर करते हुए ठेका रिहायशी क्षेत्र से कम से कम एक हजार मीटर दूर स्थानांतरित करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कर्मगढ़ से आए ग्रामीणों ने बिजली के पोल के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। एडीसी विवेक आर्य ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed