{"_id":"661ace3fa431c4812a0267c7","slug":"demand-to-remove-the-names-of-those-who-died-from-the-voter-list-jind-news-c-199-1-jnd1001-115668-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मरने वालों का नाम मतदाता सूची से हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मरने वालों का नाम मतदाता सूची से हटाने की मांग
Sat, 13 Apr 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
जींद। वार्ड नंबर 26 के नगर पार्षद सियाराम गोयल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से बूथ नंबर 115 के तहत आने वाले मृत या जींद से स्थानांतरित होकर दूसरे जिले या प्रदेश में जाने वाले मतदाताओं का नाम सूची से हटाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में अब भी कई ऐसे लोगों के नाम दर्ज हैं, जिनकी मौत हो चुकी है या वह शहर या प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं। इससे पता नहीं चल पाता है कि कौन मतदाता असली है और कौन नकली है। निष्पक्ष चुनाव करवाने में मतदाता सूची अहम है, लेकिन अपडेट न होने के चलते कोई भी ऐसे लोगों का वोट डाल सकता है। निष्पक्ष मतदान के लिए इन लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया जाना जरूरी है।