{"_id":"65b682fc055741edab0c191d","slug":"demand-to-provide-financial-assistance-of-rs-5-lakh-each-to-injured-women-laborers-jind-news-c-199-1-sroh1006-112220-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घायल महिला मजदूरों को पांच-पांच लाख आर्थिक सहायता देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घायल महिला मजदूरों को पांच-पांच लाख आर्थिक सहायता देने की मांग
Sun, 28 Jan 2024 10:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
28जेएनडी04-घायल महिला मजदूरों से मिलने पहुंचे मनरेगा मेट मजदूर समिति के पदाधिकारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। ईगराह गांव में मिट्टी के नीचे दबने से घायल हुई महिला मजदूरों से रविवार को नागरिक अस्पताल में मनरेगा मेट मजदूर समिति के पदाधिकारी मिले। उन्होंने घायल मजदूरों का हालचाल जाना। उन्होंने सरकार से घायलों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की।
समिति के प्रवक्ता कृष्ण माजरा ने कहा कि शनिवार को ईगराह में कार्य के दौरान मिट्टी का तोंदा गिरने से मनरेगा मजदूर महिलाएं चोटिल हो गई थीं। कुछ महिलाओं को ज्यादा चोट आई है। अध्यक्ष समुंद्र सिंह दनौदा ने कहा कि मनरेगा मेट मजदूरों की मांगों को लेकर पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। साथ ही इस तरह की घटनाएं हर दिन देखने के लिए मिलती है, लेकिन सरकार का उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं है। इस अवसर पर उपप्रधान सूरजमल सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामभज सिंह, प्यारेलाल, कृष्ण ठाकुर, संजय कुमार, नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार और ऋषि मौजूद रहे।