फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to level the ground of government school Safidon

Jind News: राजकीय विद्यालय सफीदों के मैदान को समतल करने की मांग

Sat, 22 Feb 2025 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Demand to level the ground of government school Safidon
21जेएनडी35-राजकीय प्राथमिक विद्यालय सफीदों का ऊबड़-खाबड़ पड़ा खेल मैदान। स्रोत हरियाणा विद्यालय
सफीदों। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ खंड सफीदों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सफीदों शहर के खेल मैदान के समतलीकरण की मांग उठाई है। संघ के खंड अध्यक्ष डॉ. संदीप रिढाल ने बताया कि विद्यालय का मैदान ऊबड़-खाबड़ होने के कारण छात्रों को खेलकूद और दैनिक गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन और स्थानीय अभिभावकों ने भी इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों को अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। संघ के जिला ऑडिटर मामराज जांगड़ा ने कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यदि जल्द ही मैदान का समतलीकरण नहीं किया गया तो विद्यार्थी खेलकूद से वंचित रह सकते हैं, जिससे उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और समुचित खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। यदि प्रशासन शीघ्र निर्णय नहीं लेता है तो संघ स्थानीय अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करेगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष वर्मा ने कहा कि खेल मैदान को समतल करवाने को लेकर शिक्षक उन्हें अवगत करवाएं। इसके बाद जेई को मौके पर भेजकर मौके का निरीक्षण करवाया जाएगा। फिर एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed