फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to get the outstanding salary from Skill Employment Corporation portal

Jind News: कौशल रोजगार निगम पोर्टल से बकाया वेतन दिलवाने की मांग

Wed, 12 Jun 2024 03:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Demand to get the outstanding salary from Skill Employment Corporation portal
जींद। भारतीय मजदूर संघ शाखा की बैठक मंगलवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव विनोद शर्मा ने की। इसमें मंडल कार्यालय के अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ की ओर से जिन मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव विनोद शर्मा व जिला अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों का कौशल रोजगार निगम पोर्टल होने से पहले का बकाया वेतन दिलवाया जाए, जिस पर कार्यकारी अभियंता ने कहा कि बकाया वेतन की बजट डिमांड मुख्यालय को भेज दी गई है। बजट प्राप्त होते ही बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से लगे कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बनवाए जाए तथा इन कर्मचारियों को एलडब्ल्यूएफ के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलवाया जाए। कार्यकारी अभियंता की ओर से यह प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से शुरू कर दी जाएगी, जो कच्चे कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर पोर्ट नहीं हुए हैं, उन्हें पोर्ट करवाया जाए। नियमित कर्मचारियों को सरकार के निर्देशानुसार एलटीसी का भुगतान किया जाए, जिसका बजट मंडल कार्यालय द्वारा मांग लिया गया है। रेगुलर कर्मचारियों की सर्विस बुक पूरी की जाए, जो मंडल कार्यालय द्वारा अति शीघ्र पूरी कर दी जाएगी। कर्मचारियों को साप्ताहिक रेस्ट दिया जाए। इस विषय में जल्द आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार रमेश शर्मा, सचिव इंद्र गांगोली, जींद शाखा के प्रधान सत्यवान बिरौली, कोषाध्यक्ष राजमल, कप्तान सिंह, प्रेम शर्मा, अनिल नागर, सुरेंद्र शर्मा, हवासिंह पेगा, नवनीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed