फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to declare exam result soon

परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की मांग

Wed, 25 May 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare exam result soon
जींद। परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनुपम भाटिया को ज्ञापन सौंपा। डॉ. भाटिया ने मांग पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष नवीन कटारिया ने बताया कि फरवरी में स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा हुई थी। इसका परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है। उन्होंने उप परीक्षा नियंत्रक अनुपम भाटिया से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की। प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक रोहन सैनी ने बताया कि उप परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया है कि प्रथम वर्ष का परिणाम 26 मई को घोषित कर दिया जाएगा और बाकी सभी विषयों के परिणाम एक-एक दिन के बाद घोषित किए जाएंगे। इकाई उपाध्यक्ष शशि नरवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले एबीवीपी ने यह मांग रखी थी कि अंतिम वर्ष के छात्रों के छठे सेमेस्टर के साथ-साथ पांचवें सेमेस्टर व चौथे सेमेस्टर के साथ साथ तीसरे सेमेस्टर की भी परीक्षा करवाई जाए। इस मांग को विश्वविद्यालय ने मान तो लिया लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में इसको लेकर भी विश्वविद्यालय अधिसूचना जारी करे। इस मौके पर सुनील उझाना, रामकेश, ज्योति अल्लायान, परविंद्र ढोला, अन्नू नरवाल, सोशल नवीन मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed