फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to close liquor shop in Malvi village

जुलाना के परिणाम की गूंज दुनिया सुनने को बेताब : दीपेंद्र

Thu, 12 Sep 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Sep 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Demand to close liquor shop in Malvi village
जींद। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जुलाना के परिणाम की गूंज पूरी दुनिया सुनने को बेताब है। बेटियों के साथ भाजपा शासनकाल में जो नाइंसाफी हुई है, अब जुलाना की जनता इसका न्याय करेगी।
विज्ञापन

सांसद जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट का नामांकन करवाने से पहले लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, राजस्थान के जयपुर जिले की की चौमूं विधानसभा से विधायक डॉ. शिखा बराला भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने कहा कि विनेश फोगाट ने जीवन में मेहनत और संघर्ष किया है। किसी भी खिलाड़ी के लिए सरकार और सिस्टम से टकराना आसान नहीं होता। जब दुनिया के सारे खिलाड़ी मैट पर प्रैक्टिस कर रहे थे तब विनेश फोगाट अन्य खिलाड़ियों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही थी। इन्होंने न्याय के लिए अपना कॅरिअर दांव पर लगा दिया। भाजपा ने खिलाड़ी बेटियों को दागा कारतूस कहा तो ओलंपिक में इन्होंने सारी दुनिया को झुकाकर भाजपा को करारा जवाब भी दिया। प्रदेश के कोने-कोने से आवाज आ रही है कि भाजपा सरकार जा रही है, कांग्रेस आ रही है। कांग्रेस सरकार के समय जब जींद लोकसभा से एक भी विधायक कांग्रेस का नहीं था, उस समय भी हुड्डा सरकार ने जींद में चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय बनवाया। यहां रेल लाइन मंजूर करवाई, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल फोर लेन हाईवे समेत कई सारे विकास कार्य करवाए। अब 10 साल की भाजपा सरकार ने विकास का कोई काम तो किया नहीं, उलटे हर वर्ग का अपमान किया। किसान, नौजवान, सरपंच, खिलाड़ी, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर, अग्निपथ के खिलाफ आवाज उठाने वाले नौजवानों की पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल से खेलों का विकास रुका : विनेश
विनेश फोगाट ने कहा कि जितना खेलों के लिए कांग्रेस सरकार में काम हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। पिछले 10 साल से खेलों का विकास रुका हुआ है। अब दोबारा कांग्रेस सरकार आने के बाद खेलों का विकास फिर शुरु होगा। फोगाट ने कहा कि जब महिला खिलाड़ियों के सम्मान के लिए वह लड़ाई लड़ रही थीं और पुलिस सड़कों पर उनको घसीट रही थी, तब सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा खुलकर खिलाड़ियों के साथ आए इसलिए उन्होंने कांग्रेस को चुना।

चार वाहनों की मालकिन हैं ओलंपियन विनेश फोगाट
जींद। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर नामांकन करने वाली खिलाड़ी से राजनेता बनी विनेश फोगाट भी करोड़ों की मालकिन हैं। उनको गाड़ियों का शौक है। विनेश के पास एक वोल्वो, एक क्रेटा, एक इनोवा तथा एक स्कूटी है। इन सभी वाहनों की कीमत लगभग 64 लाख रुपये है।

नामांकन के दौरान दिए अपने हलफनामे में विनेश फोगाट ने बताया कि वह 13 लाख 85 हजार रुपये की इनकम टैक्स रिटर्न भरती हैं। उसके पास एक लाख 95 हजार रुपये की नकदी है। उनके पति सोमबीर राठी के पास 15 हजार रुपये की नकदी है। विनेश के बैंक खातों में 39 लाख 83 हजार रुपये हैं, जबकि उनके पति के बैंक खातों में दो लाख आठ हजार रुपये जमा हैं। विनेश ने किसी भी कंपनी में कोई निवेश नहीं किया। उनके पति ने 19 लाख रुपये विभिन्न कंपनियों में निवेश किए हैं। विनेश के पास एक वोल्वो गाड़ी, एक क्रेटा, एक इनोवा तथा एक स्कूटी है। इन गाड़ियों की कीमत 64 लाख रुपये से ज्यादा है। उनके पति के पास स्कॉर्पियो कार है, जिसकी कीमत 19 लाख रुपये है। विनेश के पास 35 ग्राम सोने के जेवरात तथा 50 ग्राम चांदी के जेवरात हैं। उनके पति के पास 28 ग्राम सोने तथा 100 ग्राम चांदी के जेवरात हैं। विनेश ने 13 लाख 61 हजार रुपये का ऋण गाड़ियों के नाम से लिया है। उनकी एक करोड़ से ज्यादा की चल संपत्ति है तथा एक करोड़ 85 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed