फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to buy PR paddy, farmers union staged a sit-in

पीआर धान खरीदने की मांग, किसान यूनियन ने दिया धरना

Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to buy PR paddy, farmers union staged a sit-in
मंडी में सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना। पीआर धान की खरीद दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर किसान यूनियन ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर शुक्रवार को धरना दिया। यहां किसानों नेे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि तीन नवंबर से ही मंडी में पीआर धान की खरीद नहीं हो रही, जिससे उनको अनाज मंडी में चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों को 10 दिनों से मंडी में रोजाना आने से आर्थिक नुकसान हो रहा है। मंडी में अभी भी हजारों क्विंटल पीआर धान खरीद के इंतजार में है। सरकार ने खरीद बंद कर किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। किसान सरकार की लापरवाही को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। भारतीय किसान यूनियन की मांग है कि किसानों की पीआर धान का दाना-दाना खरीदा जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान नहीं हो। मार्केट कमेटी सचिव दीपक लोहचब ने किसानों के साथ मंडी का दौरा किया और किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों की पीआर धान की खरीद जल्द शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed