{"_id":"6a32e65a4fa08f558f06ff81","slug":"demand-raised-for-solution-of-farmers-problems-jind-news-c-199-1-jnd1005-155250-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन
फोटो 7 नरवाना। धरने पर बैठे किसान। स्रोत किसान।
रवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का धरना बुधवार को 1517वें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता सुरजन खरल ने की। मंच संचालन मास्टर बलजीत सिंह ने किया।
किसान नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनविरोधी नीतियों के कारण किसान और मजदूर वर्ग गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नशाखोरी और आर्थिक संकट ने आम लोगों का जीवन प्रभावित किया है।
उनका आरोप था कि सरकार किसानों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। किसान नेता बलदेव सिंह ढाकल ने कहा कि खेती-किसानी लगातार संकट में घिरती जा रही है। किसानों को खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधनों की उपलब्धता को लेकर भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों पर भी खतरा बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। धरनारत किसानों ने सरकार से मांग की कि किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों का समय रहते समाधान किया जाए और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
इस अवसर पर सतबीर चोपड़ा, सतबीर फौजी, सतबीर खरल, हवा सिंह, रत्न सिंह चोपड़ा, चंद्रभान, जयपाल, नरेश, मांगेराम, फतेह सिंह, बलदेव सिंह, रामकुमार सैंडिल, हरिकेश, शमशेर सिंगवाल, सतबीर बदनपुर, महेंद्र मोर सहित अनेक किसान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।