{"_id":"65f60d0c11a6ccbf3a02e2c4","slug":"demand-for-kisan-samman-nidhi-of-rs-15-thousand-annually-jind-news-c-199-1-jnd1001-114452-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसान सम्मान निधि 15 हजार रुपये सालाना करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसान सम्मान निधि 15 हजार रुपये सालाना करने की मांग
Sun, 17 Mar 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक एवं जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा की खेती बाड़ी पर खर्च अधिक होने होने के कारण किसान खेती छोड़ने के लिए मजबूर हो रहा है इसलिए किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए किसान सम्मन निधि को बढ़ाकर 15 हजार रुपये सालाना किया जाए।
उन्होंने कहा कि किसान प्राकृतिक व मोटी खेती को अपनाना शुरू करें। केंद्र सरकार मोटी फसलों पर एमएसपी पर ज्यादा भाव दे ताकि मोटी फसलों की तरफ किसानों का रुझान बढ़े। उन्होंने एक देश एक चुनाव पर बोलते हुए कहा है कि सभी चुनाव एक समय पर होने चाहिए, ताकि अतिरिक्त बोझ से बचा जा सके। उन्होंने जन कल्याण मंच को मजबूत करने के लिए कई प्रदेश व जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। शक्ति सिंह को उत्तर प्रदेश, कृष्ण शर्मा दिल्ली, जगदीश गोयल चंडीगढ़, प्रवेश बामल मध्य प्रदेश, अनिल बेनीवाल गुजरात, रामप्रसाद बिहार, बग्गा सिंह पंजाब, सुरेश भावी राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। जोगिंदर रोहतक, राकेश जैलदार हिसार, सुल्तान सिंह मलिक करनाल, संजय उर्फ छंगा राम झज्जर, रामफल ढिल्लों फतेहाबाद को जिला के अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
रामकुमार नैन, पंडित सतबीर शर्मा, महावीर सिंह ढांडा, सुरेश रेढू, राकेश तलोडा, रघबीर उर्फ भोपल, हुकम सिंह रेढू, बंटी अंबाला, योगराज थुराना,अशोक मोहाली, मदनलाल मित्तल, दीपक झुडंला को राज्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों व सामाजिक मुद्दों को लेकर लोकसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय मुख्यालय कंडेला में सभी पदाधिकारीयों की मीटिंग बुलाई जाएगी और बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ पंचायती प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभेराम कंडेला, किसान यूनियन प्रधान भेदू कंडेला, सुरेश पूनिया, रणधीर कंडेला, फकीरिया रेढू, काला कंडेला मौजूद थे।