{"_id":"69b0705cf4ed4ba65c00b93e","slug":"demand-for-installation-of-traffic-signals-on-rohtak-road-bypass-jind-news-c-199-1-sroh1006-149669-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोहतक रोड बाईपास पर ट्रैफिक सिग्नल लगवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोहतक रोड बाईपास पर ट्रैफिक सिग्नल लगवाने की मांग
Wed, 11 Mar 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी02-रोहतक रोड बाईपास, जहां पर लाल बत्ती लगवाने की मांग की गई है। स्रोत पदाधिकारी
- फोटो : 1
जींद। फर्नीचर एसोसिएशन की मंगलवार को रोहतक रोड स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। संरक्षक राजकुमार गोयल ने रोहतक रोड बाईपास पर लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव और जाम की समस्या पर चिंता जताई। कहा कि ट्रैफिक सिग्नल नहीं होने के कारण अक्सर जाम लग जाता है जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ट्रैफिक सिग्नल लगवाने की मांग की है।
प्रधान जितेंद्र गोयल ने कहा कि रोहतक रोड बाईपास के चौराहे पर कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए प्रशासन से मांग की कि रोहतक रोड बाईपास पर जल्द से जल्द ट्रैफिक सिग्नल लगया जाए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राकेश सिंघल, पूर्व प्रधान संजय गर्ग, मनीष सिंघल, सुंदरी गर्ग, कार्तिक गर्ग, सोकत अली, आशू सिंगला, प्रवीण गोयल आदि मौजूद रहे।
इसकी अध्यक्षता संरक्षक डॉ. राजकुमार गोयल तथा प्रधान जितेंद्र गोयल ने संयुक्त रूप से की। बैठक में शहर की बढ़ती यातायात समस्या पर चर्चा की गई।