फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for arrest of rape accused, picket outside SSP office

दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना

Thu, 21 Oct 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of rape accused, picket outside SSP office
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग साढ़े तीन माह पहले घर में घुसकर विधवा से दुष्कर्म करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे आहत महिला ने न्याय की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय के सामने धरना दिया। जहां पर मौजूद सिक्योरिटी कर्मियों ने महिला को जबरन उठाकर कार्रवाई करवाने की मांग की। इससे कुछ दिन पहले महिला ने राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की थी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके साथ 14 जुलाई की रात को उसके साथ उसके परिवार के ही तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिसकी उन्होंने शिकायत महिला थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इसके बाद भी दुष्कर्म करने के आरोपियों ने उस पर शिकायत वापस लेेने का दबाव बनाया। वह नहीं मानी तो उन्होंने 18 सितंबर की रात को उस पर तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजाम कर उसको शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। महिला ने कहा कि उसकी जान को खतरा बना हुआ है। आरोपी उस पर समझौते का दबाव बनाकर धमकी दे रहे हैं। महिला ने कहा कि वह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के तमाम अधिकारियों के पास जा चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। महिला ने धरना देकर एसएसपी से न्याय की उम्मीद जगाई, लेकिन सिक्योरिटी कर्मियों ने महिला को जबरन उठा दिया।
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में डीएनए भेजा जांच के लिए
जींद महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि उन्होंने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों के डीएनए को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमने रिपोर्ट मंगवाने के लिए रिमाइंडर भेजा है। अगले सप्ताह में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed