फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Delhi girl raped by calling for modeling

दिल्ली की युवती को मॉडलिंग के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म

Wed, 23 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Delhi girl raped by calling for modeling
मॉडलिंग करने के लिए दिल्ली से जींद बुलाकर मॉडल के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने जींद के अनिल नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई दिल्ली की रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मॉडलिंग करती है। कुछ दिन पहले उसके मोबाइल फोन पर जींद के अनिल नामक युवक ने फोन कर कहा कि उसे गाना और शार्ट फिल्म बनानी है, जिसके लिए उसे एक मॉडल की जरूरत है। अनिल के कहने पर वह मॉडलिंग करने के लिए तैयार हो गई। दोनों के बीच पैसे को भी लेकर सहमति बन गई। इसके बाद वह 21 सितंबर की शाम को दिल्ली से अनिल के पास जींद पहुंच गई। अनिल ने शाम होने की वजह से सुबह मॉडलिंग करने की बात कहकर उसे अलेवा थाना के अंतर्गत आने वाले गांव हसनपुर में अपने मामा के घर पर ठहराने की बात कही। युवती ने बताया कि वह अनिल की बातों में आ गई और उसके साथ हसनपुर गांव चली गई। उसने बताया कि अनिल ने वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया और यह बात किसी से भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई नीलम ने बताया कि अनिल के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed