फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Delhi Cooch: Punjab farmers break blocker and seven vehicles on Daata Singh Wala border

दिल्ली कूच : दातासिंह वाला बार्डर पर पंजाब के किसानों ने लगाए गए अवरोधक और सात वाहन तोड़े

Fri, 27 Nov 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Delhi Cooch: Punjab farmers break blocker and seven vehicles on Daata Singh Wala border
पंजाब सीमा पर तैनात पुलिस बल। अमर उजाला - फोटो : Jind
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसानों का आंदोलन वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उग्र हो गया। इस दौरान किसानों ने जींद पुलिस द्वारा लगाए गई चार स्तरीय अवरोध को तोड़कर हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर लिया। पुलिस अब किसानों को रोकने के लिए सीमा से आगे लगाए गए नाकों को मजबूत करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

घटना के दौरान जींद के डीसी डॉ. आदित्य दहिया व डीआईजी ओपी नरवाल भी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान किसानों ने पत्थर व डंडों से पांच सरकारी और दो निजी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। वहीं पथराव के दौरान गाड़ियों में बैठे कुछ पुलिस व अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आईं। फिलहाल किसान हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर डेरा डाले हुए हैं। दो दिन से हरियाणा-पंजाब सीमा पर डटी पुलिस को किसानों ने खदेड़ दिया। इसके बाद करीब 500 मीटर पीछे हटकर पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से किसान पंजाब की ओर दातासिंह वाला गांव के पास सीमा पर डटे हुए थे। किसानों को रोकने के लिए जींद प्रशासन द्वारा किए गए सभी प्रबंध धरे के धर रह गए। वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान माहौल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार शुरू की तो किसान जोश में आकर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। एक साथ हजारों की तादाद में किसान आगे बढ़े। इस दौरान चार श्रेणी में लगाए गए अवरोध भी किसानों को रोक नहीं पाए। पुलिस प्रशासन और किसानों में पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने किसानों पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। आंसू गैस छोड़कर किसानों को रोकना चाहा, लेकिन वे सीमा पार कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रही पुलिस की व्यवस्था
किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले लोहे के अवरोध लगाए थे। इसके बाद दूरी श्रेणी में बड़े-बड़े पत्थर डाले थे। तीसरी श्रेणी में मिट्टी डाली और चौथी श्रेणी में पुलिस बल को तैनात किया था। किसानों को रोकने के लिए लोहे के अवरोधों पर तार लगाई गई और इन्हें लोहे की मोटी बेल से बांधा गया था, लेकिन किसानों के आगे यह नहीं टिक पाई। इस दौरान किसानों के रुख को देखते हुए पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। पुलिस को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। इसके बाद किसानों ने प्रशासन द्वारा डाली गई मिट्टी भी हटा दी।
प्रशासन की तैयारी पूरी
बेशक वीरवार को किसानों ने अवरोध तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया है, लेकिन अभी जींद प्रशासन की आगे भी तैयारियां हैं। आगे के नाकों पर भी व्यवस्था की गई है। धारा 144 लगाई गई है। ऐसे में पंजाब के संगरूर जिला प्रशासन से भी बातचीत की जा रही है, ताकि किसानों को रोका जा सके। किसी भी सूरत में किसानों को दिल्ली की ओर नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।

 हरियाणा की सीमा में प्रवेश करते किसान। अमर उजाला

हरियाणा की सीमा में प्रवेश करते किसान। अमर उजाला- फोटो : Jind

 सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पंजाब के किसान।  अमर उजाला

सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पंजाब के किसान। अमर उजाला- फोटो : Jind

 गाड़ियों पर लाठियां भांजते किसान। अमर उजाला

गाड़ियों पर लाठियां भांजते किसान। अमर उजाला- फोटो : Jind

 एसडीएम की गाड़ी का तोड़ा गया शीशा। अमर उजाला

एसडीएम की गाड़ी का तोड़ा गया शीशा। अमर उजाला- फोटो : Jind

पंजाब के किसानों द्वारे फेंके गए बैरिकेड्स। अमर उजाला

पंजाब के किसानों द्वारे फेंके गए बैरिकेड्स। अमर उजाला- फोटो : Jind

 दातासिंह वाला बार्डपर पर बैरिकेडिंग को तोड़ते पंजाब के किसान। अमर उजाला

दातासिंह वाला बार्डपर पर बैरिकेडिंग को तोड़ते पंजाब के किसान। अमर उजाला- फोटो : Jind

 पंजाब की ओर सीमा पर डटे पंजाब के किसान। ब्यूरो

पंजाब की ओर सीमा पर डटे पंजाब के किसान। ब्यूरो- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed