{"_id":"6aea257dc35921c83101a2b1","slug":"deep-tubewells-will-be-installed-at-five-locations-in-jind-jind-news-c-199-1-sroh1009-163174-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद में पांच जगह लगेंगे डीप ट्यूबवेल, 25 से 30 हजार लोगों को मिलेगा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद में पांच जगह लगेंगे डीप ट्यूबवेल, 25 से 30 हजार लोगों को मिलेगा पेयजल
विज्ञापन
03जेएनडी03: जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय जींद। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
जींद। शहर में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) शहर में पांच नए डीप ट्यूबवेल लगाएगा। इनसे करीब 25 से 30 हजार की आबादी को बेहतर पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत इस परियोजना पर करीब 1.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
फिलहाल इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पानी के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। कई परिवारों ने घरों में सबमर्सिबल लगा रखे हैं। वहीं, जिन घरों में यह सुविधा नहीं है, उन्हें पीने के पानी के लिए कैंपर मंगवाने पड़ते हैं।
गर्मियों में पानी की मांग बढ़ने के साथ परेशानी भी बढ़ जाती है। नए ट्यूबवेल शुरू होने से लोगों को स्थानीय स्तर पर पानी उपलब्ध होने की उम्मीद है। इससे निजी इंतजामों पर निर्भरता और अतिरिक्त खर्च कम हो सकता है।
विज्ञापन
इन पांच स्थानों पर लगाए जाएंगे ट्यूबवेल
विभाग ने शहर में पांच स्थानों का चयन किया है। इनमें झोटा फार्म डिस्पोजल, रामलीला मैदान स्थित बूस्टिंग स्टेशन के पास बाबा वाला डेरा, राजकीय कॉलेज, जींद एमएलडी एसटीपी और जनस्वास्थ्य विभाग का स्टोर शामिल हैं। इन स्थानों के आसपास रहने वाली आबादी की जरूरत को देखते हुए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। प्रत्येक स्थान पर एक डीप ट्यूबवेल बनाया जाएगा। इसके साथ पंप चैंबर का निर्माण भी होगा। विभाग ने सभी पांच स्थानों के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं।
पीएचईडी ने पांचों कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की
पीएचईडी ने पांचों कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक टेंडर की अनुमानित लागत 24 लाख 92 हजार 750 रुपये है। दूसरे टेंडर की लागत 25 लाख 12 हजार 285 रुपये है। तीसरे की अनुमानित लागत 24 लाख 90 हजार 702 रुपये है। शेष दो टेंडरों की लागत भी 25 लाख 12 हजार 285-25 लाख 12 हजार 285 रुपये रखी गई है। पांचों टेंडरों की कुल अनुमानित लागत 1 करोड़ 25 लाख 20 हजार 307 रुपये है। ये टेंडर सोनीपत मैकेनिकल पीएचईडी सर्कल के माध्यम से जारी किए गए हैं।
10 नवंबर को खुलेंगी टेंडरों की बीड
पांचों ट्यूबवेल के निर्माण के लिए जारी टेंडरों की बीड 10 नवंबर को खोली जाएगी। इसके बाद चयनित एजेंसियों को कार्य आवंटित कर निर्माण शुरू करवाया जाएगा। विभाग ने सभी पांचों कार्यों को पूरा करने के लिए 120 दिन की समय सीमा निर्धारित की है। यानी एजेंसियों को निर्धारित अवधि में ट्यूबवेल और पंप चैंबर का निर्माण पूरा करना होगा।
वर्जन
हमारे क्षेत्र में कई घरों में लोगों ने अपनी जरूरत के लिए सबमर्सिबल लगवा रखे हैं। इससे बिजली का खर्च भी उठाना पड़ता है। सरकारी ट्यूबवेल शुरू होने से घरों में पानी की व्यवस्था आसान होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
-जयपाल मलिक, सफीदों रोड
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पीने के पानी के लिए कई परिवारों को नियमित रूप से कैंपर मंगवाने पड़ते हैं। इससे हर महीने अतिरिक्त खर्च होता है। यदि कॉलोनी में सरकारी ट्यूबवेल से नियमित पानी मिलने लगे तो परिवारों को इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। -मनीष, इंप्लाइज कॉलोनी
-- -- -- -- -- -- -- --
गर्मियों में पानी की जरूरत बढ़ जाती है और मौजूदा व्यवस्था से काम चलाना मुश्किल हो जाता है। नए ट्यूबवेल लगने से आसपास के घरों को पानी का अतिरिक्त स्रोत मिलेगा। इससे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में आसानी होगी। -कृष्ण इंप्लाइज कॉलोनी निवासी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कॉलोनी में पेयजल की स्थायी व्यवस्था होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी पानी का इंतजाम खुद करना पड़ता है। उम्मीद है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम जल्द शुरू होगा और ट्यूबवेल चालू होने पर नियमित आपूर्ति मिल सकेगी। -मोनू, सैनी रामलीला ग्राउंड निवासी
वर्जन
शहर में पांच स्थानों पर डीप ट्यूबवेल लगाने के लिए टेंडर लगाए हैं। इन सभी ट्यूबवेल की मांग शहरवासियों ने विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा के माध्यम से सीएम से की थी। सीएम की घोषणा के तहत ट्यूबवेल लगाने के लिए टेंडर लगाए हैं। टेंडर सोनीपत मैकेनिकल पीएचईडी सर्कल के माध्यम से जारी किए गए हैं। टेंडरों की बीड 10 नवंबर को खोली जाएगी। इसके बाद चयनित एजेंसियों से काम शुरू करवाया जाएगा। सभी कार्यों को पूरा करने के लिए 120 दिन की समय सीमा तय की गई है। -भानूप्रकाश, एक्सईन जन स्वास्थ्य विभाग जींद।