फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dedicated to Sewa Bharti to build a two-storey building in memory of parents

माता-पिता की याद में दो मंजिला भवन बनवा सेवा भारती को किया समर्पित

Sun, 10 Oct 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dedicated to Sewa Bharti to build a two-storey building in memory of parents
जींद। रामबीर कॉलोनी में रविवार को दिल्ली के व्यवसायी हर्ष बंसल ने दो मंजिला भवन बनाकर सेवा भारती को समर्पित कर दिया। यह भवन हर्ष बंसल ने अपनी मां संतोष व पिता पवन बंसल की याद में बनवाया है। इस भवन का नाम अब संतोष पवन बंसल रखा गया है।
विज्ञापन

इस भवन में सेवा भारती निशुल्क फिजियोथैरेपी व कोचिंग सेंटर चलाएगी, ताकि शिक्षा व स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जा सके। डॉ. विक्रम गिरी ने हवन के साथ भवन का विधिवत उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर कुमार ने कहा कि सेवा भारती कई सामाजिक कार्य कर रही है। पूरे देश में शिक्षा व स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए, वंचित बंधुओं को स्वावलंबी बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उत्तर क्षेत्र की कार्यकारिणी सदस्य प्रेम गोयल, प्रांत संघचालक पवन जिंदल, विधायक कृष्ण मिड्ढा, नरेंद्र गुप्ता, संदीप लोहान ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। बब्बर, डॉक्टर गोपाल गोयल, जितेंद्र सैनी, अलका, अनिल कुमार, यशदेव त्यागी, बलबीर सिंह, सेवा भारती के सदस्य व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता की इच्छा की पूरी
हर्ष बंसल ने कहा कि उनके पिताजी पवन बंसल शिक्षक थे। उनका मानना था कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो समाज को बढ़ा सकता है। उनके पिता की इच्छा थी कि उनकी पैतृक जमीन पर शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए। इसलिए माता-पिता की इच्छा के अनुसार उनके पैतृक मकान में ही शिक्षा व स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए यह दो मंजिला भवन सेवा भारती को समर्पित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed