फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deadline for increasing tube well load extended

Jind News: ट्यूबवेल का लोड बढ़वाने की समय सीमा बढ़ाई

Wed, 25 Oct 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 25 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Deadline for increasing tube well load extended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। बिजली निगम की स्वैच्छिक लोड योजना की समय सीमा को बढ़ा दिया है। किसानों के पास अपने ट्यूबवेल का लोड बढ़वाने का समय 31 अक्तूबर है। वह इस योजना के तहत अपने ट्यूबवेल का लोड बढ़वा सकते हैं इसलिए बिजली निगम ने किसानों को योजना का लाभ देने के लिए इसकी समयावधि बढ़ाई है। बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार जुलाई माह से लेकर अब तक जींद सर्कल के 6521 किसानों ने योजना का लाभ उठाते हुए 69.10 लाख रुपये जमा करवा 69351.90 एचपी लोड बढ़वाया है। इसमें से जींद सर्कल में 2224 किसानों ने 25181.90 बीएचपी लोड, नरवाना डिवीजन में 2831 किसानों ने 32043 बीएचपी लोड व सफीदों डिवीजन में 1466 किसानों ने 12127 बीएचपी लोड बढ़वाया है। इच्छुक किसान ट्यूबवेल का लोड बढ़वाने के लिए 31 अक्तूूबर तक निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत उपभोक्ता को अपना लोड बढ़वाने के लिए 100 रुपये प्रति किलोवाट की दर से जमा करवाने होंगे। इसके अतिरिक्त सर्विस कनेक्शन शुल्क जो कि सामान्य अवस्था में 1500 रुपये प्रति बीएचपी है, की वसूली नहीं की जाएगी और उनका लोड बिना किसी जुर्माने के नियमित कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को आवेदन करने से पहले अपने सभी बकाया बिलों का भुगतान करना होगा। ट्यूबवेल कनेक्शन लोड बढ़ाने की योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ दस्तावेज की आवश्यकता होगी, जिसमें आवेदन करते समय जमीन की फर्द, मोटर का बिल, जमीन पर चालू कनेक्शन, स्टार रेटिंग की मोटर और ट्रांसफार्मर का नक्शा देना होगा। इन सभी के साथ वह बिजली निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बिजली निगम से अनुमति मिलने के बाद इस योजना का लाभ ले सकते हैं।


निगम ने स्वैच्छिक लोड योजना की समयावधि में बदलाव किया है। अब किसान अपने ट्यूबवेल का लोड बढ़वाने के लिए 31 अक्तूबर तक निगम की साइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसान को अपने सभी बिजली के बिलों का पहले भुगतान करना होगा और उसके बाद वह पोर्टल पर जाकर अपने टेबल कनेक्शन की मोटर के विस्तारित लोड की रिक्वेस्ट डाल सकता है। बिजली विभाग की तरफ से किसानों के लिए प्रति किलोवाट 100 रुपए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


--प्रमोद कुमार, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed