फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dead body of youth found in drain near Morkhi

Jind News: मोरखी के पास ड्रेन में मिला युवक का शव

Wed, 12 Feb 2025 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in drain near Morkhi
11जेएनडी34-नागरिक अस्पताल में शव लेकर पहुंचे परिजन। संवाद
जींद। मोरखी ड्रेन में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। युवक सोमवार सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मोरखी निवासी 22 वर्षीय राहुल का शव मंगलवार को गांव के पास ड्रेन में पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर सफीदों के डीएसपी गौरव, पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी दीवान सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा। मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशाने थे। इससे साफ जाहिर था कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के पिता राजबीर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बॉक्स
सुबह मजदूरी के लिए निकला था, वापस नहीं पहुंचा

मृतक के पिता राजबीर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटा नशेड़ी प्रवृति का था। उसके बेटे राहुल का सोमवार को उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। इसके चलते उसकी पत्नी सोमवार सुबह अपनी मां के साथ मायके चली गई। फिर राहुल भी मजदूरी के लिए चला गया था, लेकिन वह रात को भी घर नहीं लौटा। उन्होंने शाम तो उसे तलाश भी किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह राहुल का शव ड्रेन में तैरता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस को मोरखी ड्रेन में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
-दीवान सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना पिल्लूखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed