{"_id":"5f16ca398ebc3e636b75c973","slug":"dead-body-of-another-girl-found-after-searching-in-canal-for-three-days-jind-news-rtk564953455","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन नहर में तलाशने के बाद मिला दूसरी बच्ची का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन नहर में तलाशने के बाद मिला दूसरी बच्ची का शव
विज्ञापन
नहर से बच्ची का शव निकालते ग्रामीण।
- फोटो : Jind
गांव डिडवाड़ा से 15 जुलाई की रात में लापता हुई दोनों नाबालिग बहनों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। छठी कक्षा की छात्रा मुस्कान (11) का शव सोमवार को लापता होने के पांचवें दिन वहीं से बरामद हुआ जहां पर छोटी बहन निशा (7) का शव मिला था। शव मिलने के घटनास्थल की दूरी गांव डिडवाड़ा से करीब 7 किलोमीटर है। दोनों की हत्या के बाद शवों को नहर में फेंका गया है। पुलिस के लिए हत्यारे की तलाश करना सिरदर्द बना हुआ है। सूचना पर एएसपी अजित सिंह शेखावत व सदर थाना प्रभारी धर्मबीर तुरंत मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण करने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया। लड़की के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे ले लिया है। सफीदों नागरिक अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया गया है।
तीन दिन से चल रहा था तलाशी अभियान
17 जुलाई की रात को मुस्कान की बहन 7 वर्षीय निशा का शव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा 18 जुलाई से ही नहर में तलाशी अभियान चलाया गया था। लड़की को खोजने के लिए करनाल से चार गोताखोरों को बुलाया गया था। जलकुंभी हटाने के लिए पोपलाइन मशीन भी चलाई गई। 19 जुलाई को सुबह ही मशीन ने अपना कार्य शुरू कर दिया था। इससे पहले गांव सरला खेड़ी नहर पुल के पास मामन द्वारा किसी का शव देखनेे की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों ने सरलाखेड़ी के पास नहर में सर्च अभियान चलाया। वहां पिछले दो दिन के सर्च अभियान के दौरान कोई शव बरामद नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों के कहने पर जहां निशा का शव मिला था, पुलिस ने वहीं गांव साहनपुर नहर पुल के पास सर्च अभियान चलाया। जहां पर पोपलाइन मशीन द्वारा जलकुंभी हटाने समय पैर दिखाई दिए। इसके बाद शव को मशीन के माध्यम से निकाला गया।
लड़कियों के पिता जुम्मा ने कहा था हमें भी दिया था नशीला पदार्थ
16 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में लड़कियों के पिता जुम्मा ने कहा कि वह रात को 9 बजे अपने परिवार के साथ सो गया था। छोटी बेटी निशा उसके पास व 11 वर्षीय लड़की उसकी दादी के पास सो रही थी। सुबह उसके बड़े भाई की पत्नी ने आकर उन्हें जगाया। जुम्मा ने शक जाहिर किया था कि शायद किसी ने उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया था, जिसकी वजह से वह देर से उठे। जब उसने उठकर देखा तो पाया कि उसकी दोनों बेटियां घर पर नहीं थीं। घटना के अगले दिन नहर की पटरी पर साहनपुर गांव के युवक शाम को दौड़ लगा रहे थे तो उन्होंने नहर में एक लाश पड़ी देखी और शव को कुत्ते नोच रहे थे। जुम्मा ने बताया कि मुस्कान छठी कक्षा व निशा तीसरी कक्षा की छात्रा थी। इससे करीब तीन साल भी उसके एक तीन वर्षीय लड़के व एक चार वर्षीय लड़की की भी खेलते हुए अचानक मौत हो गई थी। इस घटना से करीब डेढ़ साल पहले उसकी एक डेढ़ वर्षीय लड़की की भी बीमारी से मौत हो गई थी। ऐसे में जुम्मा के पांचों बच्चों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई, लेकिन इससे पहले मरे हुए बच्चों का कोई पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया, जिससे उनकी मौत के कारणों को पता चल सकें। फिलहाल जुम्मा की पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या की धारा जोड़कर पूरी गहनता से जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। शव का रोहतक पीजीआई में बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पहली बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है। अब मुस्कान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आता है, उसके बाद ही पुलिस आगे जांच की प्रक्रिया को तेज करेगी।
अजित सिंह शेखावत, एएसपी सफीदों।

मुस्कान का फाइल फोटो।- फोटो : Jind

नहर पर पहुंचे एएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी।- फोटो : Jind

नहर की पटरी पर खड़े ग्रामीण और काम करती पोकलाइन मशीन।- फोटो : Jind