फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DC's bluntly on destitute animals and encroachment, improve the system, otherwise action will be taken

बेसहारा पशुओं और अतिक्रमण पर डीसी की दो टूक, सुधारें व्यवस्था, नहीं तो होगी कार्रवाई

Tue, 24 Aug 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
DC's bluntly on destitute animals and encroachment, improve the system, otherwise action will be taken
सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग में मौजूद अधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
हर महीने होने वाली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस बार नए डीसी नरेश कुमार काफी सख्त नजर आए। मंगलवार को लघु सचिवालय में हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सड़क सुरक्षा की बैठक को गंभीरता से लें। उनके इस संदेश को इसी बात से समझा जा सकता है कि अपनी जगह पर दूसरे कर्मचारी को भेजने पर उन्होंने दोनो को मीटिंग से बाहर निकाल दिया। इसे बाद उनकी जगह पर समिति के सदस्य व विभागों के मुखिया बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि बेसहारा पशुओं व अतिक्रमण पर स्थिति सुधरनी चाहिए। अगले कुछ दिन में ही इसमें ठोस कार्य होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगली बैठक तक कोई भी एजेंडा अधूरा नहीं होना चाहिए। डीसी ने बेसहारा पशुओं और अतिक्रमण की समस्या को खुद उठाते हुए कहा कि शहर का बुरा हाल है। लावारिस पशुओं के लिए जो भी हो सके वह व्यवस्था करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग बढ़ने के कारण हादसे भी बढ़े हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल 130 प्रतिशत अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं। जबकि 116 प्रतिशत मौतें भी अधिक हुई हैं। जिले में 24 दुर्घटना संभावित स्थान हैं। इन पर डीसी ने कहा कि यदि हम लोगों की जान नहीं बचा सकते तो ऐसे विकास का क्या फायदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि डीसी की अध्यक्षता वाली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एसएसपी, सिविल सर्जन, डीईओ, नगर परिषद, वन विभाग, जिला परिवहन अधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी व सदस्य मौजूद रहते हैं। ऐसे में मंगलवार को होने वाली मीटिंग में शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग से अधिकारी खुद नहीं आए और उन्होंने अपने मातहत कर्मचारियों को भेज दिया। इस दौरान जब वे परिचय ले रहे थे तो दो विभागों के कर्मचारी मिले। इस पर उन्होंने फटकार दोनों को बाहर भेज दिया और उन्हें विभाग के अध्यक्षों को भेजने के लिए कहा। ऐसे में दोनों ही विभागों के अधिकारी बैठक में पहुंचे।
सफीदों रोड पर बंद होंगे अवैध कट
सड़क सुरक्षा की मीटिंग में सफीदों रोड के कटों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि सफीदों रोड में कुल 22 कट हैं। इसके अलावा सफीदों रोड का डिवाइडर काफी ऊंचा है। इससे हादसे होने की आशंका काफी बढ़ जाती है। डीसी ने आदेश दिया कि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर अनावश्यक कट बंद करे।
बेसहारा पशुओं की समस्या पर काम करेंगे डीटीओ, अतिक्रमण पर डीएमसी
मीटिंग में सदस्यों ने बताया कि शहर में दो-दो नंदीशालाएं बनाई गई हैं। इसके अलावा काफी संपन्न गोशाला भी हैं। इतना होने के बाद भी गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। इस पर डीसी ने कहा कि डीटीओ प्रतीक हुड्डा इस पर काम करेंगे। वहीं डीएमसी मेजर गायत्री अहलावत को अतिक्रमण के लिए व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। डीसी ने कहा कि बेसहारा पशुओं को राजस्थान स्थित वाइल्ड लाइफ संचुरी में छोड़ने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए ऐसे वाहनों का प्रबंध किया जाए, जिसमें पशुओं को आसानी से चढ़ाया जा सके।
शहरों में कम से कम पांच किलोमीटर लंबा बने आदर्श रोड
डीसी ने कहा हर शहर में कम से कम पांच किलोमीटर का आदर्श रोड बनाया जाए। इसमें यातायात नियमों की सभी कसौटी को पूरा किया जाए। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए तमाम प्रबंध हों।
अधिकारी बोले, संबंधित विभाग सुनते नहीं, डीसी ने कहा शक्तियों का प्रयोग करें
बैठक में नरवाना के एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मामले में संबंधित विभाग नहीं सुनते हैं। इस पर डीसी ने कहा कि अपनी शक्तियों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा मेरे सामने चार मजिस्ट्रेट बैठे हैं, जो नहीं मानता उस पर केस दर्ज कर अंदर कर दो।
राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाले रास्तों पर हो सुरक्षा के प्रबंध
मीटिंग में डीसी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाईवे से जुड़ने वाले मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हों। सभी सड़कों पर सर्विस रोड बनाकर फेंसिंग करवाना सुनिश्चित किया जाए।
अनधिकृत पार्किंग रोकने के लिए स्थान करें चिन्हित
डीसी ने शहर में अनधिकृत पार्किंग रोकने के लिए विभागों को स्थान चिन्हित करने के भी आदेश दिए। इससे सड़कों पर गाड़ियां खड़ी नहीं होंगी। पार्किंग विकसित होने के बाद अगर कोई गाड़ी शहर में सड़कों के किनारे खड़ी करता है तो उसको तुरंत जब्त करना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा रेहड़ी, फड़ी लगाने के लिए भी स्थलों का चयन करें, ताकि शहरों में लोग सहजता से गुजर सकें।

ट्रैफिक लाइट के लिए स्थान तय करने के आदेश
डीसी ने अधिकारियों को आदेश दिए कि शहर में यातायात लाइट्स लगाने के लिए स्थान तय करें। फिलहाल सिर्फ पटियाला चौक पर ही ट्रैफिक लाइट्स हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए कहा।

 सफीदों गेट पर दुकान के आगे रखे गए सामान। संवाद

सफीदों गेट पर दुकान के आगे रखे गए सामान। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed