फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Daughters cross 900 in 17 districts, Fatehabad is number 1 in the state

Jind News: 17 जिलों में बेटियां 900 पार, फतेहाबाद प्रदेश में नं.1

Wed, 19 Nov 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 19 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Daughters cross 900 in 17 districts, Fatehabad is number 1 in the state
फोटो नंबर- 06नारनौल ​स्थित नागरिक अस्पताल। - फोटो : katra news
नारनौल। कोख में बेटियों के कत्ल के लिए बदनाम प्रदेश के जिलों की तस्वीर अब बदलने लगी है। इस साल जनवरी से लेकर अक्तूबर तक 17 जिलों में बेटियों की जन्मदर 900 के पार पहुंच गई है। प्रदेश में फतेहाबाद का लिंगानुपात सबसे बेहतर है। यहां अक्तूबर में 1000 बेटों पर 963 बेटियों ने जन्म लिया है।
विज्ञापन

वहीं, पंचकूला में रिकॉर्ड 45 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। महेंद्रगढ़ भी 8 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 900 के ऊपर पहुंच गया है।
इस साल जनवरी से अक्तूबर का लिंगानुपात बढ़कर 913 पहुंच गया है। नवंबर और दिसंबर में जिन जिलों में लिंगानुपात कम है वहां भी बेहतर होने की उम्मीद है।
सबसे खराब लिंगानुपात चरखी दादरी का रिकॉर्ड हुआ है। यहां 1000 बेटों पर महज 856 बेटियां पैदा हुईं। 2024 में जनवरी से अक्तूबर तक चरखी दादरी का 873 लिंगानुपात था जो इस बार घटकर और नीचे चला गया है।
विज्ञापन

इन जिलों में देखने को मिली गिरावट : प्रदेश में अक्तूबर माह में चरखी दादरी, झज्जर, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में बेटियों की जन्मदर में गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 जिलों में 900 से भी कम बेटियाें की जन्मदर : जनवरी से अक्तूबर तक रोहतक में 899, सोनीपत में 888, गुरुग्राम में 881, रेवाड़ी में 881 और चरखी दादरी में 856 लिंगानुपात रहा है। इसमें सोनीपत ऐसा जिला हैं जहां बीते वर्ष 900 लिंगानुपात रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed