{"_id":"6a61097baa8d6a5bca0156ad","slug":"daughters-are-the-smile-of-the-family-and-the-bright-future-of-the-society-rishi-sukhdev-maharaj-jind-news-c-199-1-sroh1006-157125-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां परिवार की मुस्कान और समाज का उज्ज्वल भविष्य : ऋषि सुखदेव महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां परिवार की मुस्कान और समाज का उज्ज्वल भविष्य : ऋषि सुखदेव महाराज
विज्ञापन
फोटो 22जेएनडी02-बेटी के जन्म पर हुए कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्रोत ग्रामीण
जींद। रोहतक रोड स्थित गांव किनाना में बेटी के जन्म की खुशी में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कला धाम से ऋषि सुखदेव महाराज विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने नवजात आश्वी, उसके पिता अमर और माता लक्ष्मी को आशीर्वाद दिया।
समारोह के दौरान दिव्य ज्ञान अमृत धारा सत्संग एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रवचन में ऋषि सुखदेव महाराज ने कहा कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। वे परिवार की मुस्कान, सम्मान और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।
उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अवसर, शिक्षा और सम्मान देना प्रत्येक परिवार एवं समाज का दायित्व है। तभी समाज का संतुलित और समग्र विकास संभव हो सकेगा।
महाराज ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को दुख और बर्बादी की ओर धकेल देता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत अनमोल है और इसे अच्छे कर्म, शुद्ध विचार, मानव सेवा तथा समाज हित के कार्यों में समर्पित करना चाहिए। साथ ही सभी से विश्व कल्याण के लिए सकारात्मक योगदान देने की अपील भी की।
विज्ञापन
सत्संग के दौरान ऋषि सुखदेव महाराज द्वारा प्रस्तुत आनंदमयी भजनों पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बेटी के जन्मोत्सव को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाले इस आयोजन की सभी ने सराहना की।