{"_id":"685452d8bbf5f48622018bea","slug":"daughters-are-the-most-beautiful-gift-of-god-bimla-devi-jind-news-c-199-1-jnd1002-136540-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां है ईश्वर का सबसे सुंदर उपहार : बिमला देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां है ईश्वर का सबसे सुंदर उपहार : बिमला देवी
Thu, 19 Jun 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत जुलानी गांव में स्वास्थ्य कर्मियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी बिमला देवी ने कहा कि बेटियां ईश्वर का सबसे सुंदर उपहार है। एक बेटी दो घरों की शान होती है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेटियों की सुरक्षा, उच्च शिक्षा, भ्रूण हत्या को रोकना और लिंग अनुपात संतुलित करना है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा देकर आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए ताकि वह आत्मनिर्भर बन कर प्रतिष्ठित जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल हैं। यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम समाज में लड़कियों और लड़कों की परवरिश बिना किसी भेदभाव के करें। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के चलते पहले की अपेक्षा लोगों में काफी जागरूकता आई है और लोगों की विचारधारा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।