Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Daughters are bringing laurels to the state on international platforms: Deputy Speaker

बेटियां अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बढ़ा रहीं प्रदेश का मान : डिप्टी स्पीकर

Mon, 02 Nov 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Daughters are bringing laurels to the state on international platforms: Deputy Speaker
फोटो 01जेएनडी05-हरियाणा दिवस पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि हरियाणा ने मेहनत, हौसले और संकल्प के दम पर देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। खेतों से लेकर खेल के मैदानों तक और उद्योगों से लेकर शिक्षा के क्षेत्र तक प्रदेश ने सफलता के नए मुकाम हासिल किए हैं। अब प्रदेश की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगा लहराकर हरियाणा का गौरव बढ़ा रही हैं। उनकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं।
विज्ञापन

रविवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में जिला स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने प्रदेश की प्रगति में सकारात्मक सोच, मजबूत संकल्प और सामूहिक प्रयासों को जरूरी बताया।
विज्ञापन

डॉ. मिड्ढा ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक नवंबर 1966 को हरियाणा अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। उस समय प्रदेश के सामने अनेक चुनौतियां थीं लेकिन प्रदेशवासियों की मेहनत और लगन से आज हरियाणा ने शिक्षा, खेल, उद्योग और संस्कृति सहित अनेक क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खरखौदा में मारुति प्लांट की स्थापना और जींद से हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत को प्रदेश में हो रहे बदलाव के उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में शुरू की गई योग्यता के आधार पर रोजगार देने की व्यवस्था को वर्तमान सरकार आगे बढ़ा रही है। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि हरियाणा की बेटियां अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
जींद की बेटियों ने भी कुश्ती सहित विभिन्न खेलों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी संगीत और संस्कृति की लोकप्रियता भी लगातार बढ़ रही है। आज देशभर में हरियाणवी गीतों और लोकधुनों को पसंद किया जा रहा है। यह प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती दे रहा है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया
अंत में डीसी ने एशियन खेलों और अन्य खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोकगीतों, लोकनृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की परंपराओं और विरासत की झलक दिखाई। समारोह में एडीसी प्रदीप कौशिक, नगराधीश मोनिका रानी, जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा, बीईओ सुरेश मलिक, सीआरएसयू के प्राचार्य सत्यवान मलिक भी मौजूद रहे।


कुरुक्षेत्र से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री नायब सिंह का लाइव देखा संबोधन
कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री नायब सिंह के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और खुशहाली व समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करे। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

फोटो 01जेएनडी05-हरियाणा दिवस पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स

फोटो 01जेएनडी05-हरियाणा दिवस पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स

फोटो 01जेएनडी05-हरियाणा दिवस पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स

फोटो 01जेएनडी05-हरियाणा दिवस पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed