फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Datasingh border opened after 13 months, direct bus service to Patiala started

Jind News: 13 माह बाद खुला दातासिंह वाला बॉर्डर, पटियाला के लिए बसों का सीधा आवागमन शुरू

Wed, 26 Mar 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 26 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Datasingh border opened after 13 months, direct bus service to Patiala started
जींद। किसान आंदोलन के चलते बंद पड़ा खनौरी-दातासिंह वाला बॉर्डर खुल गया है। ऐसे में 13 माह बाद दातासिंह वाला बॉर्डर से पटियाला रूट की बसों का सीधा आवागमन शुरू हो गया है। ऐसे में यात्रियों के आधा घंटा समय की बचत होगी। किसान आंदोलन के चलते पिछले साल फरवरी माह के बाद से दातासिंह वाला-खनौरी बॉर्डर को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया था।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग के कारण बसों को नेपेवाला और हंसडैहर डायवर्ट करते हुए खनौरी के रास्ते संगरूर, लुधियाना और पटियाला के लिए भेजा जा रहा था। जबकि पहले बस दातासिंह वाला से सीधे खनौरी होती हुई जाती थी। डायवर्ट रूट से बसों को दातासिंह वाला से खनौरी जाते समय दस किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही थी। इस कारण यात्रियों को अपने निर्धारित स्थान पर जाने में लगभग आधा घंटा ज्यादा समय लग रहा था और बसों का भी अप डाउन में सात से आठ लीटर ज्यादा डीजल लग रहा था। दातासिंह वाला-खनौरी बॉर्डर से अगर बस पटियाला के लिए जाने पर लगभग सवा तीन घंटे में बस पटियाला पहुंच जाती है, जबकि डायवर्ट रूट के चलते यात्रियों को पटियाला पहुंचने में लगभग पौने चार घंटे समय लग रहा था। जींद से पटियाला के लिए सुबह 5:30 बजे, छह बजकर 20 मिनट, सात बजकर 50 मिनट, 11 बजकर 18 मिनट आर दोपहर बाद चार बजकर 20 मिनट पर बस चलती है। इसके अलावा लुधियाना के लिए साढ़े 12 बजकर 35 मिनट और दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर बस चलती है। इसके अलावा सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर जम्मू कटरा और नौ बजकर 20 मिनट पर अमृतसर के लिए बस चलती है। ऐसे में अब यात्रियों को 13 माह बाद राहत मिली है।
विज्ञापन


दातासिंह खनौरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग हटा ली गई है। अब बस सीधे निर्धारित रूट से चल रही है। पहले डायवर्ट रूट से बस चल रही थी तो यात्रियों को भी निर्धारित स्थान पर जाने में आधा घंटा ज्यादा समय लग रहा था और बसों के डीजल की भी ज्यादा खपत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--रामफल शर्मा, डीआई जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed