फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dark clouds covered the sky in the morning, drizzle brought relief in the afternoon.

Jind News: सुबह छाए गहरे बादल, दोपहर बाद बूंदाबांदी ने दिलाई राहत

Tue, 21 Jul 2026 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dark clouds covered the sky in the morning, drizzle brought relief in the afternoon.
फोटो 20जेएनडी23-सोमवार दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी के बाद खुशनुमा हुआ मौसम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में सोमवार सुबह से मौसम सुहावना बना रहा और दोपहर बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को कुछ गर्मी से राहत मिली।
सोमवार को बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आई जबकि हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा और आर्द्रता 71 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक जिले में अच्छी बारिश की संभावना जताई है जिससे लोगों और किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मानसून दोबारा सक्रिय होने के बावजूद पिछले तीन दिनों से जिले में अच्छी बारिश नहीं हो सकी है। वातावरण में नमी लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीफ फसलों की खेती कर रहे किसान अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किसान रामबिलास, सूरजभान, किताब सिंह, सतबीर, सुखदेव का कहना है कि धान, बाजरा और अन्य फसलों की बेहतर बढ़वार के लिए बारिश जरूरी है। उन्हें सिंचाई के लिए नहरी पानी और ट्यूबवेलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed