फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dalsher Redhu became the president of Arhatiya Welfare Association, Dheeraj Jain became the secretary.

Jind News: आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बने दलशेर रेढू, सचिव धीरज जैन

Mon, 07 Sep 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dalsher Redhu became the president of Arhatiya Welfare Association, Dheeraj Jain became the secretary.
07जेएनडी06: नई अनाज मंडी की राधाकृष्ण धर्मशाला में बैठक के दौरान प्रधान पद को लेकर चर्चा करते ह
जींद। नई अनाज मंडी स्थित राधाकृष्ण धर्मशाला में सोमवार को आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन की जनरल बॉडी की बैठक सतपाल सिंधु की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर दलशेर रेढू को प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

आढ़ती जयकिशन पिलानिया ने प्रधान पद के लिए दलशेर रेढू के नाम का प्रस्ताव रखा बैठक में मौजूद अधिकांश आढ़तियों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन कर दलशेर रेढू को सर्वसम्मति से प्रधान चुना।
विज्ञापन

इसके अलावा राजेंद्र उर्फ राजा ढांडा को संरक्षक, राजेंद्र ढुल रामराय उर्फ वकील को उपप्रधान, धीरज जैन को सचिव, राकेश भारद्वाज को कोषाध्यक्ष और संदीप मोर को प्रेस प्रवक्ता चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान दलशेर रेढू ने आढ़तियों का आभार जताते हुए कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और आढ़तियों व किसानों के हितों के लिए मजबूती से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आढ़तियों के हितों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और भ्रष्टतंत्र के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। बैठक में पूर्व प्रधान रमेश सांगवान सहित एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में पूर्व प्रधान रमेश सांगवान, सत्यवान उर्फ सत्तू रेढू, आकाश गोयल, संदीप मलिक, सतीश मित्तल, सुरेश कुमार जागलान, बलवान रेढू, रणबीर शर्मा, सुरेश शर्मा, सुनील शर्मा, सतीश रेढू और तस्वीर खटकड़ मौजूद रहे।


07जेएनडी06: नई अनाज मंडी की राधाकृष्ण धर्मशाला में बैठक के दौरान प्रधान पद को लेकर चर्चा करते हुए आढ़ती। स्रोत: आढ़ती
07जेएनडी07:आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान दलशेर रेढू।
07जेएनडी08 :आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव धीरज जैन।

07जेएनडी06: नई अनाज मंडी की राधाकृष्ण धर्मशाला में बैठक के दौरान प्रधान पद को लेकर चर्चा करते ह

07जेएनडी06: नई अनाज मंडी की राधाकृष्ण धर्मशाला में बैठक के दौरान प्रधान पद को लेकर चर्चा करते ह

07जेएनडी06: नई अनाज मंडी की राधाकृष्ण धर्मशाला में बैठक के दौरान प्रधान पद को लेकर चर्चा करते ह

07जेएनडी06: नई अनाज मंडी की राधाकृष्ण धर्मशाला में बैठक के दौरान प्रधान पद को लेकर चर्चा करते ह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed