{"_id":"656634b2dd835ce80f04e7b4","slug":"cut-on-the-highway-is-causing-accidents-jind-news-c-199-1-sroh1007-9404-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हाईवे पर कट बन रहे हादसे का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हाईवे पर कट बन रहे हादसे का सबब
Wed, 29 Nov 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी22 : शामलो कलां गांव की तरफ से गलत दिशा में जाने को मजबूर वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसीजींद। किनाना गांव के पास जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर एनएचएआई के निर्देश के बावजूद कई गांवों तक जाने वाले रास्ते पर निर्माण कंपनी ने कट नहीं बनाया। इस कारण शामलो कलां, शामलो खुर्द, रामकली तथा खिमाखेड़ी समेत कई गांवों के लोग गलत साइड चलकर अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की मांग पर एनएचएआई ने हाईवे निर्माण कंपनी को यह कट लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि वह जल्द ही डीसी मोहम्मद इमरान रजा से मिलकर यहां कट का निर्माण करवाने की गुहार लगाएंगे।
शामलो कलां के पूर्व सरपंच सुरजीत मलिक, डॉ. सुरेश मलिक, बिजेंद्र मलिक, शामलो खुर्द निवासी राजपाल दहिया ने कहा कि जींद-रोहतक नेशनल हाईवे की फोरलेनिंग का काम चल रहा है। शामलो कलां गांव के लिए किनाना के पास से जाने वाली सड़क पर कोई कट नहीं छोड़ा गया है। इस कारण शामलो कलां, शामलो खुर्द, रामकली व खिमाखेड़ी समेत कई गांवों के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों को नेशनल हाईवे पर लगभग दो किलोमीटर तक गलत दिशा में चलना पड़ता है। नेशनल हाईवे पर दो किलोमीटर गलत दिशा में चलना अपनी जान जोखिम में डालना है। इससे कोई सड़क हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने किनाना गांव के पास कट निर्माण की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर एनएचएआई ने इसे अप्रूवल के लिए भेजा। एनएचएआई ने सितंबर में निर्माण कंपनी को नेशनल हाईवे में कट का निर्माण करने के निर्देश दिए थे।
शामलो कलां गांव जाने वाली सड़क के लिए नेशनल हाईवे में कट के निर्माण की सिफारिश की गई है। अभी तक इसकी अप्रूवल नहीं मिली है। अप्रूवल मिलने के बाद निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
-- एचएस सांगवान, प्रोजेक्ट डायरेक्टर