फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   cultural programe

संस्कार और संस्कृति हो रहा हनन : स्वामी रामवेश

Mon, 15 Jul 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
cultural programe
14जेएनडी06-मासिक सत्संग में संबोधित करते हुए स्वामी रामवेश। स्रोत स्वयं
जींद। महर्षि दयानंद योग चिकित्सा आश्रम अर्बन एस्टेट में रविवार को मासिक वैदिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्वामी रामवेश ने की। इस अवसर पर प्राचार्य इंद्र सिंह आर्य, कैप्टन जोगिंद्र सिंह खटकड़, जगफूल सिंह ढिल्लों व योग मुनि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

स्वामी रामवेश ने कहा कि संसार बुरी अवस्था से गुजर रहा है। संस्कार और संस्कृति का हनन हो रहा है। असली रूप में संस्कार के जन्मदाता मातृ शक्ति, पिता, गुरु और सहपाठी से मिलते हैं। यदि चारों के संस्कार ठीक न हों तो बच्चे का निर्माण नहीं हो सकता। सबसे पहले माता संस्कार बनाती है, उसके बाद पिता, गुरु और सहपाठी जीवन पर असर डालते हैं। बच्चे के जीवन पर सहपाठी सबसे ज्यादा असर डालते हैं। माता-पिता और गुरु तक की योजनाएं फेल हो जाती हैं। प्राचार्य इंद्र सिंह आर्य ने विद्यार्थी की सामयिक अवस्था पर विचार रखते हुए उनके जीवन की क्रिया को बदलने के लिए कहा। कैप्टन जोगिंद्र सिंह खटकड़ ने मिलिट्री फोर्स आदि में मजबूती पैदा करने के लिए नौजवानों के चरित्र निर्माण पर बल दिया। राजबीर सिंह आर्य ने विद्यार्थियों के हर तरह के सुधार जैसे शारीरिक, आत्मिक और शैक्षणिक को बढ़ावा दिए जाने पर बल दिया। योग मुनि ने भजनों के माध्यम से महर्षि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। संगीत विद्या से वेद प्रचार करने का संकल्प दिलवाया और श्रोताओं को आर्य समाज से जुड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन

विद्यासागर शास्त्री ने हवन करवाया। अंत में शांति पाठ के साथ सत्संग में आए आर्यजनों ने ऋषि लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रणबीर सिंह आर्य, रघुबीर सिंह मलिक, राजेंद्र सिंह मलिक, दयानंद आर्य, मा. कर्ण सिंह आर्य और बलवान सिंह आर्य मौजूद रहे।

14जेएनडी06-मासिक सत्संग में संबोधित करते हुए स्वामी रामवेश। स्रोत स्वयं

14जेएनडी06-मासिक सत्संग में संबोधित करते हुए स्वामी रामवेश। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed