{"_id":"69ecfc03b08bf6a75909ce61","slug":"cultural-performances-enthralled-the-audience-at-the-university-jind-news-c-199-1-jnd1010-152293-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा
विज्ञापन
25जेएनडी09: सीआरएसयू में सांस्कृतिक कार्यक्रम करते कलाकार। स्रोत छात्र
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार शाम को विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एक शाम विश्वविद्यालय के नाम आयोजित हुआ। इस विशेष आयोजन में संगीत, नृत्य और गायन का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और विश्वविद्यालय गीत के साथ हुई।
विश्वविद्यालय के संगीत विभाग से आकाश, साहिल, राणा, अर्चना और तारा सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी मधुर गायकी और वादन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, हरियाणवी, पंजाबी और देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।
इस अवसर पर सतविंदर ढिल्लो, रोहन सैनी और नवीन कुंडू ने विशेष रूप से पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में डॉ. अजमेर, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. भावना और डॉ. नरेश सहित अनेक शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डॉ. अजमेर ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास पैदा करते हैं। मंच संचालन से लेकर प्रबंधन तक की जिम्मेदारी विद्यार्थियों ने स्वयं संभाली, जो उनके व्यक्तित्व विकास का प्रमाण है।