फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CRSU's Arjun won two gold medals in the World Yogasana Competition.

Jind News: विश्व योगासन प्रतियोगिता में सीआरएसयू के अर्जुन ने दो स्वर्ण जीते

Mon, 15 Jun 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
CRSU's Arjun won two gold medals in the World Yogasana Competition.
15जेएनडी09: ​खिलाड़ी अर्जुन को कुलपति प्रोफेसर रामपाल सैनी सम्मानित करते हुए। स्रोत: सीआरएसयू - फोटो : सांकेतिक
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के छात्र अर्जुन ने प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने अर्जुन को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगी। अर्जुन ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। प्रतियोगिता की रिदमिक पेयर और आर्टिस्टिक ग्रुप स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अर्जुन ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि अर्जुन की सफलता केवल विश्वविद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जींद, हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि युवा खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता का आयोजन चार से आठ जून तक अहमदाबाद (गुजरात) में किया गया था। प्रतियोगिता में 78 देशों के 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में योग गुरु स्वामी रामदेव और केंद्रीय खेल मंत्री भी मौजूद रहे।

विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के बीच अर्जुन ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को दो स्वर्ण पदक दिलाए और देश का गौरव बढ़ाया। उनकी इस सफलता पर कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता, खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल और योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed