फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CRSU will organize Inter Zonal Youth Festival

सीआरएसयू करवाएगी इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल

Thu, 22 Sep 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
CRSU will organize Inter Zonal Youth Festival
सीआरएसयू में आयोजित बैठक में मौजूद कुलपति डॉ. रणपाल सिंह और विभिन्न महाविद्यायलों के प्रिंसिपल। - फोटो : Jind
जींद। युवा एवं सांस्कृतिक निदेशालय के तहत बुधवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू)में सांस्कृतिक समिति की वार्षिक बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ रणपाल सिंह ने की। मंच संचालन युवा एवं संस्कृतिक निदेशालय के निदेशक डॉ. विजय कुमार ने की।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि जींद विश्वविद्यालय को सांस्कृतिक एवं खेलकूद के क्षेत्र में हरियाणा में नंबर एक स्थान पर ले जाना है। उन्हें विश्वास है कि विश्वविद्यालय की कर्मठ टीम उनका यह सपना साकार करने में सहयोग देगी। बैठक में युवा एवं सांस्कृतिक निदेशालय की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई, जिनमें कितनी स्पर्धाएं यूथ फेस्टिवल के अंदर रखी जाए। कार्यक्रम में कुल कितना खर्च होगा और विभिन्न कार्यक्रमों के विशेषज्ञ को लेकर कुछ नामों के बारे में चर्चा की गई और विशेषज्ञ के नाम फाइनल किए गए। जोन के हिसाब से कार्यक्रम क रवाने पर सहमति बनी और फिर इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल करवाया जाएगा। प्रधान और उपप्रधान तथा एग्जीक्यूटिव कंट्रोल बोर्ड के सदस्य तय किए गए। हरियाणा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विचार किया गया। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन, डॉ. जसवीर सिंह, डॉ. आनंद मलिक, प्रो. एसके सिन्हा, डॉ. कुलदीप नारा, डॉ अरुण कुमार सहित प्रदेश के कई महाविद्यालयों के प्राचार्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed