{"_id":"6998a858cf00c61fdb0ebe7e","slug":"crsu-volunteers-launched-a-cleanliness-drive-jind-news-c-199-1-jnd1010-148824-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
20जेएनडी21: निर्जन गांव में पौधरोपण करते एनएसएस स्वयंसेवक। स्रोत विवि20जेएनडी21: निर्जन गांव मे
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की फोर्थ यूनिट ने गांव निर्जन में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना था।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थलों की सफाई की, प्लास्टिक मुक्त अभियान का संदेश दिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पौधरोपण किया।
वहीं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषयक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें ग्रामवासियों को स्वच्छ जीवनशैली अपनाने, नशा मुक्ति का संकल्प लेने तथा सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य समाज के साथ जुड़ाव और उसकी उन्नति में योगदान देना है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया और विश्वास व्यक्त किया कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनेंगे।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. नवीन लड़वाल के निर्देशन में किया गया। उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल एक योजना नहीं, बल्कि युवाओं को समाज से जोड़ने का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है। ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक कार्यशैली और सेवा भाव को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने से विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं को निकट से समझने और उनके समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास करने का अवसर प्राप्त होता है जिससे उनमें संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
शिविर के आयोजन में प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. राकेश की विशेष भूमिका रही। उन्होंने बताया कि गांव निर्जन में आयोजित इस शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों के साथ संवाद स्थापित कर स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।