{"_id":"6826310ca7ccfd7c71085b7f","slug":"crsu-teams-will-get-coaches-and-managers-jind-news-c-199-1-sroh1006-134728-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू की टीमों को मिलेंगे कोच और मैनेजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू की टीमों को मिलेंगे कोच और मैनेजर
Thu, 15 May 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 15 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
15जेएनडी18-सीआरएसयू में आयोजित विश्वविद्यालय खेल परिषद की सातवीं बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत वि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) खेल परिषद की सातवीं बैठक वीरवार को विश्वविद्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने की। इस दौरान खेल परिषद के सचिव डॉ. नरेश देशवाल ने बैठक में एजेंडे रखे।
प्रथम एजेंडा में छठी विश्वविद्यालय खेल परिषद की बैठक की मिनट्स को अनुमोदित किया गया। द्वितीय एजेंडे में विश्वविद्यालय खेल परिषद को 1.60 करोड़ रुपये का बजट अनुमोदन किया गया। इसके बाद तृतीय एजेंडे में सीआरएसयू के वार्षिक खेल कैलेंडर को जारी किया। चौथे एजेंडे में विश्वविद्यालय की टीमों के लिए खेल चयन समितियां को अनुमोदित किया गया।
स्पोर्ट्स किट खरीदने की भी मिली स्वीकृति
विश्वविद्यालय की विभिन्न टीमों के लिए सेशन 2025-26 के लिए स्पोर्ट्स किट खरीदने की भी स्वीकृति विश्वविद्यालय खेल परिषद द्वारा दी गई। कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन की सहमति से एजेंडे रखे गए। विश्वविद्यालय की टीमों के लिए कोच मैनेजर और कोच की नियुक्ति सभी रेगुलर टीचर यूटीडी कॉलेज से की जाएगी। कोच की नियुक्ति हरियाणा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट कंसर्न गेम से होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. जयमाला, प्राचार्य शिव कॉलेज ऑफ एजुकेशन फरीदाबाद, डॉ. रजनी गणेश महाविद्यालय गोहाना, डीन ऑफ कॉलेज प्रो. आनंद मलिक, डॉ. रोहित कुमार, सतीश फाइनेंस अधिकारी, डॉ. तनाशा हुड्डा प्राचार्य राजकीय कॉलेज सफीदों, डॉ. वीना कुमारी राजकीय कॉलेज अलेवा, डॉ. राजेश कुमार इंडस कॉलेज किनाना, प्रो. राजेश बूरा राजकीय महिला महाविद्यालय जींद, डॉ. राजपाल ढांडा, छोटू राम किसान कॉलेज जींद भी मौजूद रहे।