{"_id":"65f0b196e96c5bb47f0efe28","slug":"crsu-gets-overall-runner-up-trophy-in-national-film-festival-jind-news-c-199-1-jnd1001-114272-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सीआरएसयू को ओवरऑल रनरअप ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सीआरएसयू को ओवरऑल रनरअप ट्रॉफी
Wed, 13 Mar 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के जनसंचार विभाग के छात्रों ने आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की ओर से आयोजित राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ‘प्रेरणा’ में भाग लेकर ओवरऑल रनरअप रहे। विजेता प्रतिभागियों के विश्वविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने जनसंचार के छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आपके के प्रयास सराहनीय हैं। आप विभिन्न प्रकार के मीडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेते रहें और विश्वविद्यालय और जनसंचार विभाग का नाम रोशन करें। विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि विश्वविद्यालय का जनसंचार विभाग हमेशा से अच्छा कार्य कर रहा है। जनसंचार विभाग के छात्र मीडिया पर फेस्टिवल में हिस्सा लेकर अपने हुनर को निखार रहे हैं। अपने सपने को पूरा करने में एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं। जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एसके सिन्हा ने बताया की आर्य पीजी कॉलेज पानीपत में दसवें राष्ट्रीय मीडिया फेस्टिवल का आयोजन 11 मार्च को किया गया था। इसमें जनसंचार विभाग के 15 छात्रों ने भाग लिया। टीम इंचार्ज के रूप में जनसंचार विभाग के सहायक-प्राध्यापक दीपक अरोड़ा को छात्रों के मार्गदर्शन के लिए भेजा गया था। मीडिया फेस्टिवल में 7 इवेंट का आयोजन किया गया। इसमें जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने चार इवेंट्स में अवॉर्ड अपने नाम किए।
जनसंचार विभाग के छात्र असलम शेख ने कैप्शन राइटिंग में प्रथम, राहुल विरोधिया ने लेआउट डिजाइनिंग में द्वितीय, सुशील कुमार और नीतीश चहल ने न्यूज रिपोर्टिंग में द्वितीय स्थान और विभाग की टीम ने शॉर्ट फिल्म में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस शॉर्ट मूवी का निर्देशन विभाग के सहायक प्राध्यापक दीपक अरोड़ा ने किया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की टीम 10वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के ओवरऑल रनरअप विजेता रही।