फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CRSU busy in preparations to get one plus grade of NAAC

Jind News: नैक की वन प्लस ग्रेड प्राप्त करने की तैयारियों में जुटी सीआरएसयू

Tue, 23 Jan 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 23 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
CRSU busy in preparations to get one plus grade of NAAC
जींद। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नेक की तैयारियों को लेकर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा पांचवीं बैठक का कुलपति डॉ. रणपाल सिंह की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में कुलसचिव प्रोफेसर लवलीन मोहन, प्रो एसके सिन्हा, सभी सदस्यों एवं बाह्य विशेषज्ञों की उपस्थिति रही। इस बैठक में 10 विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गई। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ने पिछली बैठक से आज तक जो काम किया था। उन सबका विवरण क्रमबद्ध ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसमें डे केयर सेंटर, इको क्लब के बारे, एल्युमिनी संगठन के बारे तथा प्रशासनिक ऑडिट करवाने तथा विश्वविद्यालय के आगे के 15 वर्षों का स्ट्रेटजिक प्लान और ऑर्गेनोग्राम इत्यादि पर विस्तृत चर्चा हुई। इन सभी बिंदुओं पर बाह्य विशेषज्ञ ने क्रमबद्ध तरीके से अपने सुझाव दिए। कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय जुलाई माह में सेल्फ स्टडी रिपोर्ट भरने तथा नैक की वन प्लस ग्रेड प्राप्त करने की तैयारियों में अथक प्रयास के साथ लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed