फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CRS University achieved a big milestone in the field of education'

‘सीआरएस यूनिवर्सिटी ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया ’

Mon, 25 Jul 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
CRS University achieved a big milestone in the field of education'
सीआरएसयू के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति करते विद्याार्थी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएस यूनिवर्सिटी) ने रविवार को अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने रणबीर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद हवन यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थापना दिवस के मौके पर यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन एल्यूमिनी पोर्टल लॉन्च किया। इस दौरान प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि सीआरएस यूनिवर्सिटी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। आने वाले समय में यह यूनिवर्सिटी उच्चतर शिक्षा के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सेलंस के रूप में विकसित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीआरएसयू को अभी लंबा सफर तय करना है, जिसके लिए सभी को मिलकर बेहतर कार्य करने की जरूरत है। समारोह के अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डाली और पौधारोपण भी किया गया। इसके बाद शहीद पवन खटकड़ की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवक-युवतियों ने शानदार प्रस्तुति दी। प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है इसीलिए छात्र-छात्राएं देशभर में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। यूनिवर्सिटी आने वाले वर्षों में नया मुकाम हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर डीन अकाडमिक प्रो. संजय कुमार सिन्हा ने सभी को बधाई देते हुए यूनिवर्सिटी उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में यूनिवर्सिटी को उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए आश्वासन दिया। अंत में वरिष्ठ नागरिक यादवेंद्र खर्ब सहित अन्य रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed