फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crowds of devotees gathered on the first day of Chaitra Navratri

Jind News: चैत्र नवरात्र के पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 31 Mar 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 31 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered on the first day of Chaitra Navratri
30जेएनडी23: जयंती देवी मंदिर में पूजा करते हुए श्रद्धालु। स्वयं
जींद। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन रविवार सुबह शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा व मां शैलपुत्री के दर्शन कर सुखी जीवन की कामना की। अल सुबह से ही श्रद्धालु जयंती देवी मंदिर समेत अन्य शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। माता के दर्शनों के लिए महिलाओं की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन

नवरात्र में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रख कर मंदिर कमेटी की ओर से सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिर प्रबंध समिति ने महिला व पुरुषों के लिए मंदिर प्रांगण में बैरिकेडिंग की गई है। इस दौरान मंदिर की भव्य सजावट की गई। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा की मद्देनजर से पुलिस की चौकसी की गई थी।
विज्ञापन

जयंती मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने कहा कि मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। नवरात्र के अंतिम दिन जयंती देवी मंदिर में जागरण और मेले का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर के अंदर रेलिंग व बाहर बेरीकेड्स लगाए गए हैं। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस सुरक्षा का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन कुमार ने बताया कि नवरात्र के शुभांरभ पर महाभारतकालीन राजकीय जयंती देवी मंदिर में रविवार को जयंती यज्ञ का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान मंदिर प्रांगण में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन परोसा गया। नवरात्रों के दिनों में मंदिर प्रागंण के अंदर हर वर्ष कन्या पूजन और प्रतिदिन हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस बार मंदिर के अंदर ही जागरण होगा।

30जेएनडी23: जयंती देवी मंदिर में पूजा करते हुए श्रद्धालु। स्वयं

30जेएनडी23: जयंती देवी मंदिर में पूजा करते हुए श्रद्धालु। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed