{"_id":"68d980ea4080eef274061070","slug":"crowds-gathered-to-see-katyayani-devi-jind-news-c-199-1-jnd1002-141725-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़
Mon, 29 Sep 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी32-सोमनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु निर्भय वत्स। संवाद
- फोटो : संवाद
जींद। शारदीय नवरात्र की छठ पर रविवार को श्रद्धालुओं ने भगवती दुर्गा व मां कात्यायनी के दर्शन कर सुखी जीवन की कामना की। नवरात्र की छठ के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमनाथ मंदिर, जयंति देवी मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर और रघुनाथ मंदिर में पहुंचे।
नवरात्र के छठ के दिन कात्यायनी देवी के दर्शन का विशेष महत्व समझा जाता है। सोमनाथ मंदिर में मेले का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यहां देवी भगवती के दर्शन किए। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। देवी भगवती के दर्शन के लिए महिलाओं की संख्या अधिक थी। इस दौरान मंदिर की भव्य सजावट की गई और श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर खरीददारी भी की।