{"_id":"645d36049aab0cb3b50ee6f4","slug":"crossed-the-limits-of-cruelty-with-the-mare-jind-news-c-17-1-150219-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घोड़ी के साथ क्रूरता की हदें पार कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घोड़ी के साथ क्रूरता की हदें पार कीं
Fri, 12 May 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 12 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। मुआना गांव में घोड़ी चोरी करके उसके साथ अमानवीय कृत्य करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मुआना निवासी धर्मबीर ने कहा कि वह मेहनत मजदूरी करके घोड़ी और रेहड़ी चलाकर अपना गुजारा करता है। बुधवार रात उसने काम से आने के बाद घोड़ी को अपने प्लाट में बांध दिया था। रात करीब तीन बजे उठकर उसने देखा कि घोड़ी प्लाट में नहीं मिली, जिसको किसी ने चोरी कर लिया था। इसके बाद उसने गांव में आस-पास अपनी घोड़ी की तलाश की तो लगभग एक घंटे के बाद उसने घोड़ी को गांव के स्टेडियम में बेसुध हालत में पाया। मौके पर गांव का ही कृष्ण भी बैठा हुआ था। उसको देखकर कृष्ण मौके से भाग गया। उसने देखा कि घोड़ी के नाजुक अंग में डंडा और पत्थर डाले गए हैं। इस पर उसने तुरंत डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। सदर थाना पुलिस ने घोड़ी का मेडिकल करवाकर घोड़ी चोरी करने तथा क्रूरता करने के आरोप में गांव मुआना निवासी कृष्ण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।