फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Criminals should give up crime or leave Jind: Dr. Krishna Middha

अपराधी अपराध छोड़ दें या जींद को छोड़कर चले जाएं : डॉ. कृष्ण मिड्ढा

Sun, 24 Nov 2024 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Criminals should give up crime or leave Jind: Dr. Krishna Middha
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने अपराधियों और शरारती तत्वों को चेताया कि या तो वो अपराध को छोड़ दें या फिर जींद को छोड़ दें। क्योंंकि भाजपा का एक ही उद्देश्य है कि आमजन भयमुक्त माहौल में अपना जीवन बसर करे। डॉ. कृष्ण मिड्ढा शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में शहर की सुरक्षा व्यवस्था और रविवार को जींद में मुख्यमंत्री की रैली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी स्पीकर ने एसपी राजेश कुमार से जिले में पुलिसकर्मियों की संख्या व रिक्त पदों की जानकारी हासिल की, ताकि अधिक से अधिक पुलिस फोर्स को लाया जा सके। इसके अलावा क्राइम रिपोर्ट, एक्सीडेंट रिपोर्ट, महिला उत्पीड़न के मामलों की भी जानकारी हासिल की गई।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि ठंड का समय शुरू हो चुका है, ऐसे में पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए। शहर के महिला कॉलेज, स्कलों के आसपास राइडर्स को तैनात किया जाए। इसके अलावा मुख्य बाजार में भी पुलिस राइडर्स की गश्त को बढ़ाया जाए। वहीं, पार्कों में भी सुबह युवतियां व महिलाएं घूमने के लिए जाती हैं तो इसके लिए भी पुलिस गश्त करवाई जाए। शहर के पटियाला चौक, बत्तख चौक, शिव चौक, एसडी स्कूल, परशुराम चौक, कुंदन सिनेमा व देवीलाल चौक पर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में यहां पुलिसकर्मियों की तैनात की जाए। बैठक में सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

रैली को लेकर किए जाएं सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध : डाॅ. मिड्ढा

डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि रविवार को एकलव्य स्टेडियम में आयोजित रैली में हजारों की संख्या में लोग आएंगे। ऐसे में शहर तथा रैली स्थल के आसपास क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। रैली में आने के लिए लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए स्पेशल ट्रेफिक प्लान बनाया जाए, ताकि हर कोई आसानी से रैली स्थल पर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि रैली के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए। एसपी राजेश कुमार ने डिप्टी स्पीकर को विश्वास दिलाया कि रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रैली स्थल के चारों तरफ विशेष तौर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिसबल को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed