फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   YouTuber girl and person arrested for blackmailing the in-charge of Deputy Chief Minister office

Haryana: उपमुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी को ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये लेते यूट्यूबर युवती और व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 01 Sep 2022 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 11:21 PM IST
सार

आरोपी व्हाट्सअप पर अश्लील फोटो भेजकर कर ब्लैकमेल रहे थे। पांच लाख रुपये पहले ले चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी युवती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि निरंजन नांदल को दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
YouTuber girl and person arrested for blackmailing the in-charge of Deputy Chief Minister office
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के जींद में पुलिस ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के उचाना कार्यालय प्रभारी जगदीश सिहाग को ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये लेते हुए एक युवती व व्यक्ति को रंगे हाथ बुधवार शाम को जींद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पहले जगदीश सिहाग से पांच लाख रुपये ब्लैकमेल करके ले चुके हैं। 

विज्ञापन


मूल रूप से भिवानी और हाल आबाद अर्बन इस्टेट निवासी जगदीश सिहाग ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि लगभग छह महीने पहले एक यूट्यूबर युवती उसके कार्यालय में उसकी बाइट लेने के लिए आई। उसने बाइट देने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपनी बहन को नौकरी लगवाने तथा एक जेबीटी अध्यापिका के तबादले को लेकर उसके पास आई।
विज्ञापन


उसने दोनों का आवेदन अपने पास रख लिया। अप्रैल 2022 में उसके पास एक महिला का फोन आया और अपने आपको मजबूर बताते हुए अपनी बेटी के दाखिले के लिए आर्थिक सहायता मांगी। जगदीश सिहाग ने उसे दो बार 30 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद महिला की मांग बढ़ती गई और उसने उसके मोबाइल पर अश्लील लड़कियों के फोटो भेजने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिहाग ने कहा कि उसने उस मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। फिर दूसरे मोबाइल नंबर से इसी प्रकार अश्लील फोटो आने शुरू हो गए। उसने दूसरे मोबाइल नंबर को भी ब्लॉक कर दिया। 28 जुलाई को निरंजन नांदल नामक एक व्यक्ति ने उसे फोन किया और उसका हितैषी बताते हुए मिलने के लिए कहा। 31 जुलाई को निरंजन भिवानी में जगदीश सिहाग के साथ उसके घर मिला।

निरंजन ने उसके पास युवती के व्हाट्सअप मैसेज होने की बात कही। 12 अगस्त को निरंजन नांदल उसके घर से ब्लैकमेल करते हुए जबरदस्ती पांच लाख रुपये ले गया और व्हाट्सअप चैटिंग को डिलीट करने की बात कही। 22 अगस्त को निरंजन नांदल ने फोन कर आठ लाख रुपये की डिमांड की। राशि नहीं देने पर चैटिंग को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी।

जगदीश सिहाग ने निरंजन व मनजीत को दो लाख रुपये देने के लिए बुधवार शाम को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बुलाया तथा पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। इस मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर आरोपियों को दो लाख रुपये लेते हुए रंगेहाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को दोनों को अदालत में पेश किया। आरोपी युवती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि निरंजन नांदल को दो दिन के रिमांड पर लिया है।


एक महिला व युवक को दो लाख रुपये लेते हुए रंगेहाथ काबू किया गया है। यह जगदीश सिहाग को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ रहे थे। पहले भी यह लोग पांच लाख रुपये ले चुके हैं। दोनों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया।  यहां से युवती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि युवक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। -नरेंद्र बिजरानिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed